Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: उस्मान के एनकाउंटर के बाद बीजेपी नेता बोले- “कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे…”

Prayagraj: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद रवि किशन और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बयान आया सामने.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सांसद रवि किशन और विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (फोटो सोशल मीडिया)

Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में सोमवार को प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता के बाद भाजपा नेताओं और मंत्रियों के बयान सामने आए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिट्टी में मिला देने वाले बयान को दोहराते हुए कहा है कि, “कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे.” वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “अपराधी चाहे पाताल में छुप जायें, उन्हें पकड़कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई होगी.”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, चाहे पाताल में छुप जायें…

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल पर 24 फरवरी को पहली गोली उस्मान उर्फ विजय ने चलाई थी, जिसे सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया गया है. इसके बाद पहली प्रतिक्रिया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सामने आई है. उन्होंने कहा है कि, “प्रयागराज के उमेश पाल और सुरक्षा में लगे जवानों के हत्यारों को पकड़ने को पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आज बड़ी कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को बधाई. घटना से जुड़े एक एक अपराधी चाहे पाताल में छुप जायें, उन्हें पकड़कर कठोर क़ानूनी कार्रवाई होगी.”

ब्रजेश पाठक ने कहा, पुलिस एसटीएफ लगातार लगी है

वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “पुलिस STF लगातार लगी हुई है, कल की घटना जो हुई है उसमें पुलिस पर हमला किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया. एक-एक अपराधी को सज़ा मिलेगी यही हमारी प्रतिबद्धता है.”

बीजेपी सांसद रवि किशन ने लिखा “कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे”

इसके साथ बीजेपी सांसद रवि किशन ने सोमवार को इस घटना की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए ट्वीट कर कहा कि, “पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी ने कहा था न कि मिट्टी में मिला देंगे. उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार फरार हत्यारा उस्मान भी आज यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर..”

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी किया ट्वीट

देवरिया से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी ऐसा ही एक ट्वीट पोस्ट किया है और लिखा है कि, “कहा था ना कि मिट्टी में मिला देंगे !! उमेश पाल और संदीप निषाद पर पहली गोली चलाने वाला खूंखार हत्यारा उस्मान भी आज पुलिस मुठभेड़ में ढेर.”

ये कहा था सीएम ने

बता दें कि हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेता अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभा में ही कहा था कि, “माफियाओ व अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital