Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक की बीवी का सहयोग करने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, शाइस्ता परवीन की लोकेशन को लेकर पूछताछ शुरू

Prayagraj: उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक की बीवी भी फरार चल रही है. उस पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम रखा है. हत्याकांड के बाद से ही पुलिस अन्य गुर्गों के साथ ही उसकी तलाश भी कर रही है.

umesh pal murder case

शाइस्ता परवीन

Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में फरार शूटरों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही प्रयागराज पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को गुरुवार को एक और बड़ी सफलता मिली है. अतीक की पत्नी की तलाश में 3 महिलाओं को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है. ये तीनों महिलाएं अतीक अहमद की रिश्तेदार बताई जा रही हैं. क्राइम ब्रांच की महिला यूनिट महिलाओं से पूछताछ कर रही है. यह पूछताछ शाइस्ता के लोकेशन को लेकर की जा रही है. शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है.

बता दें कि मंगलवार की रात ही अतीक के दफ्तर से 74.62 लाख कैश बरामदगी की गई थी. इसके बाद से इस मामले में अब ईडी की भी एंट्री हो गई है. ईडी टीम लाखों की बरामदगी मामले में जांच करेगी. गिरफ्तार अभियुक्तों का बयान भी ईडी दर्ज करेगी.

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल के साथ ही दो पुलिस कर्मियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गुजरात में बंद अतीक अहमद को मुख्य साजिश कर्ता माना जा रहा है. मृतक उमेश की पत्नी जया पाल की शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

वहीं, इस मामले में फरार गुड्डू मुस्लिम के लड़के आबिद की दुकान और गुड्डू मुस्लिम के घर पर भी पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) ने बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है. इस सम्बंध में गुड्डू मुस्लिम के घर पर नोटिस भी चस्पा कर दी गई है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के खास गुड्डू मुस्लिम के लड़के की दुकान पर चलेगा बुलडोजर, पीडीए ने की तैयारी

उमेश पाल हत्याकांड में कई घरों पर चल चुका है बुलडोजर

बता दें कि इस मामले में तीन शूटर्स के घर पर बुलडोजर एक्शन हो चुका है. इससे पहले चकिया स्थित घर में भी बुलडोजर चल चुका है, जिसमें अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन अपने परिवार के साथ रहा करती थी. चकिया स्थित इस घर को पीडीए ने एक मार्च को गिराया था. यह घर जफर अहमद के नाम पर था, जिसे अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति के तौर पर पेश किया गया था. दूसरी कार्रवाई 2 मार्च को की गई थी, जिसमें अतीक अहमद के बेहद करीबी माने जाने वाले और जानसन गंज में गन की दुकान खोलने वाले सफदर का मकान शामिल था. 60 फीट रोड स्थित इस आलीशान मकान को पोकलैंड मशीन और बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया था. तीसरी कार्रवाई 3 मार्च को की गई थी जिसमें अतीक अहमद के करीबी ग्राम प्रधान मासकुद्दीन के कानपुर रोड पर मनौरी स्थित मकान शामिल था. मासकुद्दीन अतीक अहमद का फाइनेंसर बताया गया था. अब गुड्डू मुस्लिम के घर और उसके लड़की की दुकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital