Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

डॉ. मनसुख मंडाविया ने पालीताणा में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व किया, देशभर के 6000 स्थानों पर आयोजित हुआ आयोजन

‘Fit Indian Sunday on Cycle’ अभियान देशभर के 6000+ स्थानों पर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. डॉ. मंडाविया ने पालीताणा में किया नेतृत्व, बबीता फोगाट दिल्ली में हुईं शामिल.

Fit Indian Sunday on Cycle: केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज सुबह गुजरात के पालीताणा में विशेष ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का नेतृत्व किया.

इस आयोजन में ‘स्वच्छता सेनानी’ यानी देशभर के सफाई कर्मियों, नगर पालिका स्टाफ और अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

खास बात यह रही कि यह आयोजन एक साथ देश के 6000 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया.

mansukh mandaviya (2)

पालीताणा में ‘संडे ऑन साइकिल’ का दिखा जोश

पालीताणा में आयोजित कार्यक्रम में भावनगर जिले के विभिन्न साइक्लिंग क्लबों ने भाग लिया.

अपने गृह नगर में साइकिल चलाते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा-

“माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2019 में शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट अब एक जनआंदोलन बन चुका है. ‘संडे ऑन साइकिल’ इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन गया है. अब यह सिर्फ एक अभियान नहीं रहा, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी चेतना बन चुका है. हमें इस आधुनिक पीढ़ी में साइक्लिंग को एक ट्रेंड बनाना होगा.”

इस आयोजन में स्वच्छता सेनानियों के अलावा विधायक, स्थानीय पुलिस, MY भारत के स्वयंसेवक, NSS, NYKS जैसे संगठनों से जुड़े युवा भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

पूरे देश के शहरी इलाकों से लेकर छोटे कस्बों तक, हजारों नागरिक सुबह सड़कों पर उतरे और साइकिल चलाकर फिटनेस के प्रति अपना संकल्प दोहराया.

mansukh mandaviya

बबीता फोगाट ने दी फिट इंडिया को सराहना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह कार्यक्रम कनॉट प्लेस में हुआ, जहां राहगीरी फाउंडेशन और NDMC के सहयोग से लगभग 1,000 साइक्लिस्ट जुटे. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, पद्मश्री सम्मानित और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट ने पहल की सराहना करते हुए कहा-

“जब हमारे प्रधानमंत्री जी ने यह अभियान शुरू किया, हम सबको गर्व महसूस हुआ. इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलन और प्रेरणा देते हैं. आज सुबह सीपी में हर कोई फिट इंडिया की ही बात कर रहा था. मुझे विश्वास है कि जो लोग वर्षों बाद आज साइकिल पर चढ़े, वे इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे.”

कार्यक्रम के दौरान साइक्लिंग के अलावा ज़ुम्बा, रस्सी कूद, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, योग सत्र और ओपन माइक जैसे अन्य गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं. रस्सी कूद सत्र का संचालन डॉ. शिखा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया.

babita phogat

11,000 से ज्यादा स्थानों पर पहुंचा ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत दिसंबर 2024 में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा की गई थी.

यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, MY भारत और योगासन भारत के सहयोग से चलाया जा रहा है.

अब तक यह अभियान देश के 11,000 से अधिक स्थानों पर आयोजित हो चुका है, जिसमें 4 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लिया है.

2000 से अधिक साइक्लिंग क्लब हर रविवार को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेते हैं. इन आयोजनों में खेलो इंडिया सेंटर्स, SAI ट्रेनिंग सेंटर्स, राज्य उत्कृष्टता केंद्रों और राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की भी भागीदारी रहती है.

यह जनभागीदारी और फिटनेस की मुहिम आज फिट इंडिया को सिर्फ एक मुहिम नहीं, बल्कि देशभर के नागरिकों के जीवन का हिस्सा बना रही है.

ये भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital