Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

यूपी ATS ने पाकिस्तान के मंसूबों पर फेरा पानी, सोनौली बॉर्डर से तीन आतंकी गिरफ्तार, कर रहे थे बड़ी प्लानिंग

उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस ने सोनौली बॉर्डर के पास से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.

UP ATS

यूपी ATS ने तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस ने महराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर के पास से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. एटीएस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, ये लोग भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे. इन सभी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से भारत भेजा जा रहा था.

पाकिस्तान और कश्मीर के हैं तीनों आतंकी

एटीएस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें मोहम्मद अल्ताफ बट पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है. वहीं, सैयद गजनफर इस्लामाबाद का रहने वाला है. जबकि, नासिर अली जम्मू कश्मीर का निवासी है. मोहम्मद अल्ताफ हिजबुल मुजाहिदीन के मुजफ्फराबाद स्थित कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है.

आतंकी कैंप में ले चुका है ट्रेनिंग

एटीएस का दावा है कि अल्ताफ मुजफ्फराबाद आतंकी कैंप में ट्रेनिंग ले चुका है. जिसके बाद से हिज्बुल के हैंडलर के साथ संपर्क में था. हिज्बुल हैंडलर ने बी अल्ताफ को नेपाल के रास्ते भारत आने का निर्देश दिया था. नेपाल के काठमांडू में आईएसआई का हैंडलर मिला था, जिसने अल्ताफ के साथ ही सैयद गजनफर को फर्जी आधार कार्ड और अन्य कागजात दिए थे.

ये भी पढ़ें-फिर बढ़ा फीस का बोझ, कागज के 33% घटे दाम लेकिन नहीं सस्ती हुई किताबें, अभिभावकों का बिगड़ा बजट, स्कूल से लेकर स्टेशनरी वालों की बल्ले-बल्ले

सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट घोषित

तीनों को एटीएस ने खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद तीनों को उस समय गिरफ्तार किया, जब ये लोग भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे. लखनऊ एटीएस की टीम तीनों को लेकर अपने साथ रवाना हो गई. पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों से सनसनीखेज जानकारी हाथ लगी है. फिलहाल, सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital