देश

Video: Ram Mandir के बीच में लगेगी 600 किलो की घंटी, लिखा गया जय श्री राम, बजने पर आएगी ॐ की आवाज

Ram Mandir BEll: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरो से चल रही हैं. मंदिर का काम लगभग पूरा हो चुका है. वहीं मंदिर में स्थापित करने के लिए रामेश्वरम से लाई घंटी का वीडियो सामने आया है. यह घंटी 600 किलोग्राम की है और इस पर जय श्री राम लिखा हुआ है. यह देखने में काफी अद्भुत नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि इस घंटी का निर्माण जलेसर की एक फैक्टरी में किया गया है. इसे मजदूरों ने दिन रात की मेहनत के बाद बनाया है. यह विशाल घंटी राम मंदिर बीच में लगाई जाएगी. इस घंटी की आवाज से मंदिर और आसपास मौजूद लोगों की मन में श्रद्धा का भाव पैदा करेगी.

राम मंदिर में लगने वाली घंटी अस्टधातु से निर्मित है. इसकी आवाज से मन में श्रद्धा का अलग ही भाव पैदा होगा. जल्द ही इसे राम मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा. चलिए अब आपको इस मंदिर की घंटी खासियतों के बारे में बताते हैं.

राम मंदिर में लगने वाली खासियतें

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घंटी को जलेसर के एक परिवार ने राम मंदिर में स्थापित करने के लिए बनवाया है. जिस फैक्टरी में इसका निर्माण हुआ है. उसके मालिक ने बताया कि यह अभी तक का एक पीस में बनने वाली सबसे बड़ी घंटी है. अभी तक किसी मंदिर इतनी बड़ी और इस तरह की घंटी को नहीं लगाया गया है. उन्होंने इसकी खासियतों के बारे में बताया कि ज्यादातर बड़े-बड़े घंटों में दो टुकड़ों को ढालकर फिर जोड़ दिया जाता है. इसमें खास बात यह है कि घंटों के अंदर से जो ॐ की आवाज बजाने पर आती है वो जलेसर की मिट्टी की वजह से ही आती है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि इस घंटे की परिधि बाहर से 15 फीट और अंदर से 5 फीट है. इसकी ऊंचाई 8 फीट है और इसे बनाने में करीब 25 लाख रुपए लगे हैं. उत्तर प्रदेश का जलेसर घाटियों और घंटों के निर्माण के लिए देशभर में मशहूर है. यहां बने घंटों को देश के कोने-कोने में स्थित मंदिरों में लगाया जाता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

13 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

55 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago