सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
मेरठ में बड़ा हादसा
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ा हादसा हुआ है. यहां कावड़ियों के डीजे से हाईटेंशन लाइन टकरा गई है, जिसमें कई कावड़ियों के घायल होने की खबर है. वहीं करंट फैलने की वजह से 5 कावड़ियों की मौत हो गयी है. इसके अलावा दो कावड़ियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने कांवरियों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया है. यह घटना भावनपुर में किला रोड पर राली चौहान गांव की है.
वहीं इस मामले पर मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि थाना भावनपुर के अंतगर्त एक डीजे 11केवी के तार से कुछ लोगों को करंट लगने की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों का उपचार कराया जा रहा है.
मेरठ में दर्दनाक हादसे पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है. पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि, “मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ के हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में कई कांवड़ यात्रियों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुखद है! दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराए सरकार. कांवड़ यात्रा की व्यवस्था संभाल रहे प्रशासनिक अधिकारी हैं इस घटना के जिम्मेदार. हो कार्रवाई.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…