Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: मेरठ में कावड़ियों के डीजे से टकराई हाईटेंशन लाइन, 5 श्रद्धालुओं की मौत, दो की हालत गंभीर

Meerut: कावड़ियों के डीजे से हाईटेंशन लाइन टकरा गई है, जिसमें कई कावड़ियों की घायल होने की खबर है. वहीं करंट फैलने की वजह से 5 कावड़ियों की मौत हो गयी है. इसके अलावा दो कावड़ियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

Meerut

मेरठ में बड़ा हादसा

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ा हादसा हुआ है. यहां कावड़ियों के डीजे से हाईटेंशन लाइन टकरा गई है, जिसमें कई कावड़ियों के घायल होने की खबर है. वहीं करंट फैलने की वजह से 5 कावड़ियों की मौत हो गयी है. इसके अलावा दो कावड़ियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने कांवरियों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया है. यह घटना भावनपुर में किला रोड पर राली चौहान गांव की है.

मेरठ पुलिस ने किया ट्वीट

वहीं इस मामले पर मेरठ पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि थाना भावनपुर के अंतगर्त एक डीजे 11केवी के तार से कुछ लोगों को करंट लगने की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और लोगों का उपचार कराया जा रहा है.

समाजवादी पार्टी ने जताया दुख

मेरठ में दर्दनाक हादसे पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है. पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया कि, “मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ के हाईटेंशन लाइन से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में कई कांवड़ यात्रियों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुखद है! दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराए सरकार. कांवड़ यात्रा की व्यवस्था संभाल रहे प्रशासनिक अधिकारी हैं इस घटना के जिम्मेदार. हो कार्रवाई.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital