देश

साहित्यकार पंडित हरिओम शर्मा की पुस्तक ‘कवितायें कामयाबी की’ का हुआ लोकार्पण, अवनीश अवस्थी समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

Lucknow: साहित्यकार पंडित हरिओम शर्मा ‘हरि’ की नई पुस्तक ‘कवितायें कामयाबी की’ का लोकार्पण अवनीश अवस्थी (मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार) ने आज पंडित हरि ओम शर्मा ‘हरि’ द्वारा रचित काव्यकृति ‘कवितायें कामयाबी का’ का शुभारम्भ ईश वंदना, सरस्वती वंदना एवं माता-पिता की सुमधुर आरती के साथ हुआ. साथ ही 12 महान विभूतियां को विशेष रूप से सम्मानित भी किया. ये वो लोग है जिन्होंने सामाजिक उत्थान में अतुलनीय योगदान दिया है.

लेखक व प्रख्यात साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ की यह 19वी पुस्तक है और इसमें 68 कविताएं शामिल है, मुख्य रूप से किशोर व युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को समर्पित है जो कि युवा पीढ़ी को एक नई राह दिखाएगी, इसके साथ ही जीवन मूल्यों और संस्कारों को आत्मसात कराने के अलावा भारत की महान संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू होंगे.

‘‘कवितायें कामयाबी की’ प्रेरणादायी पुस्तक है’

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लेखकों, कवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, शिक्षाविदों, कानूनविदों व लखनऊ के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया. इस मौके पर अवनीश अवस्थी ने कहा कि पुस्तक ‘कवितायें कामयाबी की’ ऐसी प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसे पढ़कर किशोर व युवा समझदारी से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं,इस पुस्तक में प्रत्येक कविता को उसके भावार्थ के साथ प्रस्तुत करना अनुपम प्रयोग है,जिससे पाठकगण कविताओं की प्रत्येक पंक्ति के मर्म को गहराई से समझ पायेंगे.

समारोह का खास आकर्षण सामाजिक उत्थान में अतुलनीय योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान समारोह रहा, जिन्हें मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया, सम्मानित होने वाली महान विभूतियों में डा. जगदीश गांधी, उमेश चन्द्र तिवारी, आई.ए.एस, मायादेवी शर्मा, डां. अंशुमान पाण्डेय, डा. संदीप अग्रवाल, डा. सुल्तान शाकिर हाशमी, मुरलीधर आहूजा, राजेन्द्र चौरसिया, शील अग्रवाल शामिल एवं ज्वाला प्रसाद शर्मा शामिल हैं.

इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने कहा कि आप सभी की उपस्थिति ने मेरा मनोबल व उत्साह दो गुना नहीं अपितु सौ गुना कर दिया है. हरि ओम शर्मा को पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ बनाने वाले तो आप ही हैं, पं. शर्मा ने आगे कहा कि अवनीश अवस्थी, आई.ए.एस, एवं मंचासीन महान विभूतियों के हाथों मेरी पुस्तक का लोकार्पण होना मेरे लिए अति-सौभाग्य की बात है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago