Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Board Result: यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राएं निकलीं आगे, कक्षा-10 में प्राची निगम और 12 में शुभम वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में रिजल्ट की घोषणा की.

UP Board Result-2023-24

हाईस्कूल-इंटर के टॉपर

UP Board Result-2023-24: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला प्रयागराज स्थित मुख्यालय में रिजल्ट की घोषणा की.

इस बार हाईस्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है तो वहीं इंटरमीडिएट का 82.60% रहा. हाईस्कूल में सबसे ज्यादा पास होने वालों में लड़कियां हैं. लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.40% और लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05% रहा. यूपी बोर्ड का रिजल्ट विद्यार्थी इसकी अधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, result.upmsp.edu.in पर देखकर अपने रिजल्ट की जानकारी ले सकते हैं.

UP Board Result-2023-24

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रेस कांप्रेंस करते हुए टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है.

सीतापुर के शुभम ने किया टॉप, बागपत का छात्र दूसरे स्थान पर

उन्होंने बताया कि इंटर की परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा ने टॉप किया है. तो वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में प्राची निगम ने टॉप किया है. दूसरे स्थान पर बागपत के विष्णु चौधरी ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. बता दें कि यूपी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है तो वहीं छात्रों में अपना रिजल्ट पहले देख लेने की होड़ मची हुई है. इसी वजह से कहीं-कहीं इंटरनेट बहुत स्लो चल रहा है तो कहीं वेबसाइट ही नहीं खुल रही है. ऐसे में विद्यार्थियों को थोड़ा धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है.

लड़कियों ने बाजी मारी

सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट जारी कर दिया गया है. हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा है. 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इस बार हाई स्कूल की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.40% और लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05 % रहा. बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55,23,308 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से कि कक्षा 10 के 29,47,311 और 12 के लिए 25,77,997 छात्रों ने परीक्षा दी थी. तो वहीं 3,24,008 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ भी दी थी. फिलहाल यूपी बोर्ड की कक्षा-10 की परीक्षा में 89.55 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हो गए हैं. बता दें कि यूपी बोर्ड की कक्षा-10 की परीक्षा में कुल 2935353 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था जबकि परीक्षा में कुल 2455041 विद्यार्थी पास हुए हैं.

कक्षा-10 के टॉपर्स की लिस्ट

1. प्राची निगम- 591/600 (98.50 %)
2. दीपिका सोनकर 590/600  (98.33 %)
3. नव्या सिंह 588/600  (98.00 %)
4. स्वाति सिंह 588/600 (98.00 %)
5. दिपांशी सिंह सेंगर 588/600 (98.00 %)
6. अर्पित तिवारी 588/600 (98.00 %)
7. वैष्णवी 587/600 (97.83 %)
8. इशिका 587/600 (97.83 %)
9. राज सिंह 587/600 (97.83 %)
10. दीपिका देवी 587/600 (97.83 %)

कक्षा-12 के टॉपर्स की लिस्ट

शुभम वर्मा- 489 (97.80%), के बाद दूसरे नम्बर पर विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता,सुजाता पांडे हैं. इन सभी ने 488 नम्बर प्राप्त करने के साध 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें-Weather Updates: सूर्य देव का बढ़ा प्रकोप, यूपी में पारा 41 के पार, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट, कई शहरों में हो सकती है बारिश

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital