Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘10वीं-12वीं में नंबर बढ़वाना है?’ छात्रों और पैरेंट्स को आ रहे फोन कॉल्स को लेकर UP Board ने जारी की एडवाइजरी

साइबर ठगों की तरफ से आ रहे फोन को लेकर यूपी बोर्ड ने एक एडवाइजरी जारी कर सभी को आगाह किया गया है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल्स के झांसे में न आएं.

UP Board

सांकेतिक तस्वीर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. ये साइबर ठग छात्रों और उनके पैरेंट्स को फोन करके नंबर बढ़वाने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों के पास आ रहे ऐसे फोन कॉल्स की शिकायत यूपी बोर्ड से की गई हैं. जिसके बाद यूपी बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है.

बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

साइबर ठगों की तरफ से आ रहे फोन को लेकर बोर्ड ने नाराजगी जताई है. यूपी बोर्ड ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें सभी को आगाह किया गया है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल्स के झांसे में ना आएं. इसके साथ ही अगर किसी भी छात्र या पेरेट्स के पास ऐसे फोन आते हैं, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, साथ ही जिले के DIOS को भी सूचित करें.

ठगों के झांसे में न आएं छात्र

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसमें इसकी जानकारी दी गई है. एडवाइजरी में कहा गया है कि कोई संदिग्ध कॉल आए तो उस शख्स के झांसे में न आएं. हर छात्र और छात्रा के अंक उत्तर पुस्तिका जांच करने वाले शिक्षक द्वारा ही जारी किए जाते हैं. इसके बाद देखरेख में छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाता है. इसमें किसी भी तरह की धोखाधड़ी नहीं होती है.

यह भी पढ़ें- “मुस्लिम लीग के वोट चाहिए, लेकिन झंडा नहीं”, जानें, राहुल गांधी पर सीएम विजयन ने क्यों बोला हमला

बोर्ड के सचिव ने आगे कहाकि यूपी बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी करता है. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम अप्रैल महीने के आखिरी तक जारी किए जाएंगे. जिसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital