Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Board Result 2024: अगर नहीं खुश हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट से तो 14 मई तक करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर छात्र और छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर निर्धारित की गई है.

UP Board Result 2024 scrutiny

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

UP Board Result 2024: शनिवार यानी 20 अप्रैल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा-10 और 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव और माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिब्यकान्त शुक्ल ने परीक्षा परिणाम घोषित किया था और बताया था कि हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत तो वहीं इंटर में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. टॉपर की लिस्ट में भी हर बार की तरह इस बार बेटियां ही शामिल हैं. हालांकि अगर किसी को ये महसूस होता है कि उसे सही नम्बर नहीं मिले हैं, जबकि उसने परीक्षा के दौरान सारे सवालों के जवाब दिए थे तो निराश होने की जरूरत नहीं है. स्क्रूटनी के जरिए छात्र अपने सही अंकों को हासिल कर सकते हैं.

ऑनलाइन करें आवेदन

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने बताया कि अगर रिजल्ट के बाद छात्र और छात्राएं अपने नम्बरों से खुश नहीं हैं तो वे स्क्रूटनी के लिए 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर छात्र और छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लिखित और प्रयोगात्मक खंड के लिए 500 रुपए प्रति प्रश्न पत्र की दर निर्धारित की गई है. सचिव ने आगे बताया कि आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें-UP Board Result: यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्राएं निकलीं आगे, कक्षा-10 में प्राची निगम और 12 में शुभम वर्मा ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

ये बने टॉपर

बता दें कि इस बार की हाईस्कूल की परीक्षा में 12,38,422 छात्र और 12,23,604 छात्राएं पास हुई हैं. सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है तो वहीं फतेहपुर की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सीतापुर की ही नव्या सिंह ने 98 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है. वहीं इंटर में सीतापुर के ही शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं बागपत के विशु चौधरी ने 97.60 प्रतिशत के साथ दूसरे और अमरोहा की काजल सिंह 97.60 प्रतिशत अंकों साथ तीसरे स्थान पर हैं. तो वहीं इंटर की परीक्षा में 86.05 प्रतिशत छात्र और 93.40 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण रही हैं. इंटर में कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 10,43,289 छात्र तथा 9,82,778 छात्राएं शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital