Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Global Investors Summit 2023: ‘सिर्फ 5 सालों में बदल दी UP की पहचान’, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले PM मोदी

UP GIS 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन का उद्घाटन किया, तो वहीं रविवार को समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी.

UP Global Investors Summit 2023

उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Edited by Nitish Pandey

UP Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 (जीआईएस-23) के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक प्रतिनिधियोंके भाग लेने की उम्मीद है. इनमें 41 देशों के 400 से अधिक प्रतिनिधि, शीर्ष उद्योगपति, केंद्रीय मंत्री, 10 भागीदार देशों के मंत्री/राजनयिक और अग्रणी कंपनियों और बैंकों के सीईओ के शामिल होने की संभावना है.

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 10 से 12 फरवरी तक होने वाला यूपीजीआईएस-2023 भव्य और ऐतिहासिक होगा. आदित्यनाथ ने दिसंबर 2022 में अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित करने के लिए आठ टीमों को विदेश भेजा था, पिछले महीने उन्होंने खुद मुंबई में रोड शो का नेतृत्व किया था. जीआईएस-23 की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने कहा, दुनिया अब से उत्तर प्रदेश के विकास की नई कहानी देखेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विदेशों से 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाले लगभग 150 प्रस्ताव (एमओयू सहित) प्राप्त हुए हैं. राज्य के एक अधिकारी ने कहा, राज्य में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के 14 से 15 हजार निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सम्मेलन का उद्घाटन किया, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य अध्यक्षता करेंगे. रविवार को समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital