Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी: डेंगू मरीज को प्लाज्मा बताकर चढ़ा दिया मौसम्बी का जूस! डिप्टी सीएम बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

यूपी: डेंगू मरीज को प्लाज्मा बताकर चढ़ा दिया मौसम्बी का जूस! डिप्टी सीएम बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

जब अस्पताल ने डेंगू मरीज को चढ़ाया जूस

अस्पताल में मरीजों के साथ इलाज के दौरान लापरवाही के मामले रोज सामने आते रहते है. कभी मेडिकल टीम मरीज का ऑपरेशन करते समय कैंची या कोई अन्य चीज उसके पेट में छोड़ देती है तो कभी ग्लूकोज या प्लाज्मा की जगह कुछ और देने जैसी बात का आरोप मरीज लगाते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी  के प्रयागराज जिले से सामने आया है जो हैरान कर देने वाला है. जहां डेंगू मरीज का आरोप है कि उसे प्लाज्मा चढ़ाने की बात कहकर मौसम्बी का जूस दे दिया.

दरअसल प्रयागराज में बाढ़ के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिसके कारण  डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले खतरनाक मच्छर तेजी से पनप रहे है. इसी के चलते अस्पताल में डेंगू  से पीड़ीत मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इसी के बाद डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति प्रयागराज में  झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में अपना इलाज कराने पहुंचा. लेकिन उसका आरोप है कि, ब्लड बैंक ने उसे प्लाज्मा चढ़ाने की बात कहकर मौसम्बी का जूस दे दिया गया.

डेंगू  पीड़ीत मरीज के इलाज में डाक्टर की गंभीर लापरवाही के मामले ने उत्तर-प्रदेश की योगी सरकार की आंखे खोल दी है. सूबे के  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ के साथ एक टीम बनाई और मौके पर भेजा. उन्होंने कहा कि, ‘डेंगू के मरीज को फर्जी प्लाज्मा सप्लाई किए जाने के मामले में अस्पताल पर सख्त कार्रवाई की  जाएगी’.

यूपी सरकार ने इस मामले पर पुलिस को अस्पताल के खिलाफ तत्काल सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए. जिसके बाद आईजी प्रयागराज राकेश सिंह ने एक टीम बनाकर डेंगू के मरीजों को नकली प्लाज्मा सप्लाई किए जाने के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

बता दें प्रयागराज में ही कुछ दिन पहले एक अस्पताल में फर्जी ब्लड बैंक का भी भंडाफोड़ हुआ था. जिसके बाद अब मरीज को प्लाज्मा की जगह जूस दिए जाने का मामला सामने आया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital