Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: कासगंज में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप जारी, एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित चार की मौत, अस्पताल में सैकड़ों मरीज भर्ती

Kasganj: कासगंज के जखारुद्रपुर गांव से बीमारी का मामला सामने आया है. इस गांव में रहस्यमय बुखार का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है.

परिवार में पसरा मातम

जुम्मन कुरैशी

UP News: उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के समीपवर्ती गांव जखारुद्रपुर सहित अन्य गांवों में डेंगू बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. एक महीने के अंतराल में एक ही गांव में चार बच्चों की मौत से हाहाकार मच गया है. बताया जा रहा है कि अभी भी तमाम बच्चे बीमारी की चपेट में हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग बीमारी से अनजान बना हुआ है, तो वहीं रहस्यमयी बीमारी के चलते गांव की स्थिति चिंताजनक है, जबकि जिले भर के आंकड़ों पर गौर किया जाये तो मरने वालों कीं संख्या डेढ़ दर्जन के करीब पहुंच चुकी है. जिले में 110 डेंगू और 100 मरीज मलेरिया के मिले हैं.

खबर सामने आ रही है कि जिला अस्पताल के नजदीक जखारुद्रपुर गांव से बीमारी का मामला सामने आया है. इस गांव में रहस्यमय बुखार का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है. अब तक एक ही गांव में चार मासूम बीमारी के चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं. जान गंवाने वाले तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं. मासूमों की एक साथ हुई मौत के बाद से घर में मातम पसर गया है. जबकि एक अन्य बच्चे की मौत भी हो गई है. कई बच्चे बीमारी के कारण जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: 12460 शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 5 साल बाद जगी नौकरी की आस

पेट में दर्द और तेज बुखार हैं लक्षण

सूत्रों के मुताबिक, कासगंज के जखारुद्रपुर गांव में श्यामबाबू की तीन वर्षीय बेटी रागिनी की सात सितंबर को तेज बुखार और पेट दर्द के कारण मौत हो गई थी, एक अक्टूबर को पांच वर्षीय बच्ची संध्या की लक्ष्मी हॉस्पिटल में इंजेक्शन लगने और अलीगढ के सदाशिव हॉस्पिटल में 9 वर्षीय बच्ची साधना की मौत हो गई थी, जबकि इसी गांव के रहने वाले सतीश की पांच वर्षीय बेटी सुधा की भी मौत हो गई है. एक ही गांव की चार बच्चियों की मौत के बाद स्थिति चिंताजनक है और ग्रामीणों के चेहरे पर दहशत दिखाई दे रही है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. तो वहीं कई बच्चे बीमारी की चपेट में हैं.

सीएमओ ने की पुष्टि

अगर जिले भर की बात करें तो सीएमओ राजीव अग्रवाल ने बताया कि जिले भर में 110 डेंगू के मरीज सामने आए हैं, जबकि 100 पेशेंट मलेरिया के हैं. राजीव अग्रवाल ने बताया कि जहां से भी खबर मिलती है, वहां चिकित्सकों की टीम को भेजा जा रहा है, गांव में फॉगिंग कराई जा रही है. जिन बच्चों की मौत हुई है, वे प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital