Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: SDM ज्योति मौर्या की तरह ही एक और मामला…पति का आरोप- सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी ने छोड़ा

Fatehpur: पत्नी का आरोप है कि पति शराबी है और कोई काम नहीं करता है. इसीलिए वह उससे अलग रहने लगी है व पति बदनाम करने के लिए उस पर आरोप लगा रहा है.

फोटो सोशल मीडिया

UP News: बरेली की SDM ज्योति मौर्या जैसे मामले आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ज्योति के पति द्वारा उन पर आरोप लगाने के बाद कई ऐसे मामले उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं, जिसमें कई पतियों ने अपनी पत्नी पर सरकारी नौकरी लगने के बाद धोखा देने का आरोप लगाया है. अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आ रहा है. इसमें एक शख्स ने पत्नी पर छोड़ देने का आरोप लगाया है और कहा है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है. पति ने इस मामले की जिलाधिकारी से शिकायत की है और ये भी आरोप लगाया है कि वह उसके बच्चों को लेकर अपने किसी अधिकारी के साथ रहने लगी है. दूसरी ओर उसकी पत्नी ने इन सारे आरोपों का खंडन किया है. हालांकि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है.

2019 में हुई शादी इसके बाद पढ़ाया पत्नी को

मामला फतेहपुर के रैपुरा गावं से सामने आया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यहां के निवासी सीतारमण पांडेय की शादी दिसंबर 2019 में चित्रकूट की रहने वाली पूनम से हुई थी. इसके बाद दोनों हंसी-खुशी रह रहे थे और फिर दोनों के दो बच्चे भी हुए. सीतारमण दिल्ली में रहते हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं. उनका आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और सरकारी नौकरी के लिए प्रोत्साहित करते हुए आगे बढ़ाया, जिसकी वजह से से पूनम की ग्राम पंचायत में मिशन मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई. सीतारमण कहते हैं कि, पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद घर में खुशियां छा गईं, लेकिन फिर इन खुशियों की किसी की नजर लग गई.

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के कोच लगी भयानक आग, हादसे में 4 लोगों की मौत, चिल्लाने की आ रही आवाज, देखें Video

पति ने लगाए ये आरोप

सीतारमण आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी पत्नी की नौकरी लगने के बाद ही उसकी नजदीकी ग्राम पंचायत सचिव के साथ बढ़ गई और फिर पूनम उसे छोड़कर सचिव के साथ ही रहने लगी. यहां तक कि बच्चों को भी साथ ले गई और उनको बच्चों से इस कदर दूर कर दिया कि फोन पर बात तक नहीं कराती है. सीतारमण ने आगे बताया कि, इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है और इस सम्बंध में एक शिकायती पत्र भी दिया है.

पति है शराबी

वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में सीतारमण की पत्नी ने मीडिया को बयान देते हुए पति पर शराबी होने का आरोप लगाया है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह कोई नौकरी नहीं करता है और उसको मारता-पीटता है, साथ ही बच्चों की भी पिटाई करता है. इसलिए वो बच्चों के साथ अलग रह रही है. पूनम ने ये भी बताया कि, उसने हाल ही में कोर्ट के जरिए एक नोटिस पति को भेजा है. इसी के बाद पति उस पर गलत- आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital