Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: फर्जी RAW ऑफिसर बनकर लड़कियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार, 6 साल पहले ITBP से हुआ था बर्खास्त

Mainpuri: जीवनसाथी.कॉम पर प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करके वह उनको अपना शिकार बनाता था.

घटना का जानकारी देते पुलिस अधिकारी

UP News: उत्तर प्रदेश (UP) के मैनपुरी (Mainpuri) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फर्जी रॉ ( RAW) अधिकारी बनकर लड़कियों से ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह अपनी फर्जी रॉ का आईडी कार्ड दिखाकर लड़कियों पर रौब गांठता था और उनको शादी का झांसा देकर ठगी को अंजाम देता था. साइबर सेल और कोतवाली पुलिस को शातिर ठग के पास से फर्जी RAW आई कार्ड, नगदी व मोबाइल फोन मिले हैं.

जानकारी सामने आ रही है कि जीवन साथी.कॉम (JEEVANSATHI.COM) पर उसने अपनी प्रोफाइल बना रखी थी, जिसमें उसने खुद को रॉ अधिकारी बताया था. उसकी प्रोफाइल से लड़कियां प्रभावित हो जाती थीं और फिर उसे शादी के लिए एप्रोच करती थीं. इस पर लड़कियों को शादी करने का झांसा देता था, फिर उनसे सम्पर्क साधता था. इसके बाद जरूरी काम बताकर उनसे पैसे एकाउंट में मंगवाता था. इसके बाद कुछ दिन तक यही सिलसिला चलता था. फिर वह किसी न किसी कारण बताकर शादी के लिए इनकार कर देता था या फिर अपना वो नम्बर बंद कर देता था, जिसके जरिए वो लड़की से बात करता था.

बताया जा रहा है कि इस तरह से उसने मैनपुरी से 4 लड़कियों को ठगा. इस पर एक लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने शातिर अपराधी के बारे में छानबीन शुरू की और फिर उसे धर दबोचा.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी-सपा के बीच छिड़ा सॉन्ग वार, एक-दूसरे पर जमकर लगाए आरोप, वायरल हुआ वीडियो

शातिर अपराधी के पास से पुलिस ने फर्जी रॉ ऑफिसर का आईडी कार्ड, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. उसने अपना नाम चंदन बताया है और वह मूल रूप से गाजियाबाद, ग्राम मोती थाना बनियापुर छपरा बिहार का रहने वाला बता रहा है. पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह रॉ ऑफिसर बन कर जीवन साथी ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से ठगी करता था.

आईटीबीपी का सिपाही था शातिर ठग

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि, पकड़ा गया अभियुक्त आइटीबीपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था. 2017 में उसे बर्खास्त कर दिया गया था. अब उसे ठगी के आरोप में जेल भेजा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital