Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO Viral: किसान मेले में भाजपा नेता और कैंसर पीड़ित कर्मचारी भिड़े, अखिलेश यादव ने ली चुटकी- ये मनोरंजक कुश्ती…

Barabanki: अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट वीडियो बाराबंकी के किसान मेले का बताया जा रहा है, जहां कृषि विज्ञान केंद्र के कैंसर पीड़ित स्टेनो आलोक कुमार सिंह को भाजपा नेता ने बुरी तरह पीटा है.

वीडियो ग्रैब

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि दो लोगों में जमकर हाथापाई और गालीगलौच हो रही है. इस वीडियो को ट्विटर पर अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुटकी ली है. अखिलेश यादव ने कहा, “जनता पूछ रही है उप्र में किसान मेले में भाजपा नेता व कृषि कर्मचारी के बीच मनोरंजक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन पहले से तय था या फिर अकस्मात था.”

यह वीडियो यूपी के बाराबंकी जिले का बताया जा रहा है. यहां किसान मेले का आयोजन था. इस मौके पर भाजपा नेता पंकज दीक्षित भी पहुंचे थे और किसी पत्रकार से बात करते हुए कह रहे थे “यहां किसान नहीं आते, दलाल आते हैं.” यह सुनकर सरकारी कर्मचारी कृषि विज्ञान केंद्र के कैंसर पीड़ित स्टेनो आलोक कुमार सिंह ने उनका विरोध किया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इतने में एक सज्जन आते हैं और बीच-बचाव भी करते हैं. वह आलोक को अलग ले जाते हैं, तब तक कुर्सी लेकर भाजपा नेता आते हैं और आलोक के ऊपर फेंक देते हैं.

 

पढ़ें इसे भी- UP Politics: जातिगत जनगणना पर भाजपा ने अखिलेश को घेरा, सांसद सुब्रत पाठक ने कहा- “पहले हो धार्मिक जनगणना”

वीडियो हो रहा वायरल

इसी के बाद दोनों में इस कदर हाथापाई शुरू हो जाती है कि जमीन पर पटककर एक-दूसरे को पीटने लगते हैं. इसी बीच वीडियो में गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है. इस पूरे मामले पर आगे क्या हुआ. इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ट्विटर पर शेयर कर अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा है. वहीं भाजपा नेता की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है. जानकारी के मुताबिक, आलोक कुमार सिंह को मुंह का कैंसर है. दो साल पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ था और अभी इलाज चल रहा है.

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभित कुशमेष से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी है. इस मामले पर पार्टी स्तर से जांच की जा रही है और देखा जा रहा है कि पूरे मामले में किसकी गलती थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital