Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में डीजे को लेकर खूनी संघर्ष, युवतियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Hathras News: यूपी के हाथरस की घटना. कांवड़ लेकर जा रहे युवकों से साथ चल रही युवतियों का आरोप, उनके साथ छेड़छाड़ भी की गई.

खूनी संघर्ष में घायल युवतियां, मौके पर पुलिस

UP News: महाशिवरात्रि के मौके पर हाथरस के एक शिव मंदिर में डीजे को लेकर खूनी संघर्ष की खबर है. इस विवाद में युवतियों सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. दूसरी ओर कांवड़ लेकर चल रहे युवकों के साथ चल रही युवतियों ने दूसरे गांव के लोगों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है.

जानकारी के मुताबिक, हाथरस के गांव सूरतपुर गांव के पास स्थित एक शिव मंदिर के बाहर डीजे बज रहा था. इसी बीच कांवड़ लेकर दूसरे गांव से युवक कुछ युवतियों के साथ पहुंचे और बज रहे डीजे पर डांस करने लगे. इस पर किसी अन्य गांव के युवक आ गए और इसका विरोध करते हुए युवतियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ शुरू कर दी. इसी बात तो लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. इस पर युवतियों सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस घटना को लेकर काफी गम्भीर है, उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है. वहीं युवतियों का आरोप है कि उनके साथ छेड़छाड़ हुई और दोषी फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने दावा किया कि अब मंदिर मे सौहार्दपूर्वक पूजा-पाठ किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ वासियों को पानी की किल्लत से जल्द मिलेगी निजात, 24 घंटे सातों द‍िन म‍िलेगी सुविधा

आंम्बेडकर नगर में भी तनाव

इसी तरह एक खबर यूपी के आंबेडकरनगर जिले से भी सामने आ रही है. यहां एक मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को लेकर तनाव हो गया है. इसको देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बताया जा रहा है कि चंद्र किरण उपाध्याय के नाम से खतौनी है और उन्हीं के निजी मकान में ये शिव मंदिर बना है. महाशिवरात्रि के मौके पर कुछ लोग जल चढ़ाने के लिए पहुंचे तो भवन मालिक ने मना कर दिया. इसी को लेकर विवाद बढ़ गया. इसी के बाद मंदिर पर पुलिस तैनात की गई. मामला अम्बेडकर नगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital