Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: फर्रुखाबाद में देवी जागरण की खुशियों के बीच फैला मातम, गैस सिलिंडर लीक होने से लगी भीषण आग, मासूम समेत दो की मौत, 16 झुलसे

Fire incidents in UP: घटना उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से सामने आ रही है. भंडारे का प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने के बाद सिलेंडर फट गया और फिर अचानक आग लग गई.

UP News

मृतकों की फाइल फोटो (ऊपर), अस्पताल में इलाज के दौरान घायल (नीचे)

Edited by Nitish Pandey

UP News: गर्मी शुरू होते ही प्रदेश में आग का तांडव भी शुरू हो गया है. यूपी के कई हिस्सों में बड़ी आग की घटनाएं एक-दो दिन के अंदर ही सामने आई है. यूपी के कानपुर जिले में चार दिन से लगी आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है तो वहीं फर्रूखाबाद से आग लगने की ताजा खबर सामने आ रही है. यहां देवी जागरण के बाद घर में प्रसाद बनाते वक्त गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. जबकि 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में देवी जागरण की खुशिया उस वक्त मातम में बदल गई. गैस रिसाव होने से मासूम और महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग झुलस बुरी तरह से झुलस गए. आग लगने के बाद घर में हड़कम्प मच गया. इस दौरान कई लोग एक-दूसरे पर गिर कर भी चुटहिल हुए.

फिलहाल सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया है. चार लोगों की हालत नाजुक होने के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भेजा गया है. उधर सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें-Corona Virus: फिर डराने लगे कोरोना वायरस के मामले, दोगुनी हुई रफ्तार, केरल और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े रहे केस

बताया जा रहा है कि, कोतवाली कायमगंज के गांव भटासा के रहने वाले रामौतार के घर रात में देवी जागरण हुआ था. सुबह घर में ही खाना बन रहा था. गैस रिसाव से कमरे और घर में गैस भर गई. अचानक इसमें आग लगने से वहां मौजूद 16 लोग झुलस गए. 62 वर्षीय शांति देवी और चार वर्षीय आर्यान्श की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हालत गंभीर होने पर अनुज और अमरावती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि नितिन और अमित कुमार का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है.

बता दें कि तीन दिन पहले कानपुर के बासमंडी इलाके में एक रेडीमेड गार्मेंट्स की मार्केट में आग लग गई थी, जिसमें करीब 800 से अधिक दुकाने जल कर राख हो गई हैं. तो वहीं एक और मार्केट में लगी आग को भी अभी तक काबू नहीं पाया गया है. बताया जा रहा है कि इसमें भी करीब 300 दुकाने थीं. यहां आग अभी भी सुलग रही है और धीरे-धीरे रिहायशी इलाकों में पहुंच रही है. आग बुझाने के लिए एनडीआरएफ की टीम ने अब मोर्चा सम्भाल लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital