Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: कन्नौज में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के साथ 5 माह की बच्ची को भी उतारा मौत के घाट, खुद पहुंचा पुलिस के पास

Kannauj: दो बच्चे होने के बाद पत्नी को किसी और से प्यार हो गया था. इसके बाद वह उसी के साथ भाग गई थी. बुधवार को अपने प्रेमी की बच्ची के साथ पति के घर लौटी थी.

आरोपी पति

हिमांशु द्विवेदी

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिसे से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है. यहां पति ने अपनी पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी और पांच माह की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद ही थाने जाकर इस घटना की सूचना दी. मामला कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के टुड़पूरा से सामने आया है.

जानकारी सामने आ रही है कि यहां रहने वाले मनोज कुमार जाटव ने बुधवार रात को अपनी पत्नी राधा (35) और उसके प्रेमी सतेंद्र (28) के साथ ही उसकी 5 माह की मासूम बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया. आरोपी ने लाठी डंडों से हमला करने के बाद चाकू से गोदकर तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी. इसी के बाद आरोपी ने हत्या करने के बाद शोर मचाया और आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया. फिर खुद दौड़ता हुआ थाने पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. बता दें कि मनोज का विवाह राधा उर्फ पिंकी से 14 वर्ष पूर्व हुआ था. इसके बाद दोनों के दो बच्चे हुए, लेकिन दो साल पहले उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी सतेंद्र कुमार को अपना दिल दे बैठी और उसके साथ भाग गई.

ये भी पढ़ें- मायावती के सीएम रहते उनके भाई-भाभी को नोएडा में 46% छूट पर मिले थे 261 फ्लैट्स, रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा

इस दौरान मनोज अपने बच्चों का पालन-पोषण अकेले ही करता रहा, लेकिन 15 जून को राधा अपने प्रेमी के साथ 5 माह की बच्ची को लेकर पति मनोज के पास लौट आई. इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि मनोज ने अपना आपा खो दिया और फिर लाठी से वार कर के तीनों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.

वहीं हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को हत्या कर देने की सूचना दी. इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने बताया कि मनोज ने कबूल किया है कि उसने अपनी पत्नी के साथ ही उसके प्रेमी सतेंद्र को देखकर अपना आपा खो दिया और लाठी डंडों से पी-पीट कर उनकी हत्या कर दी. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital