फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
राजेश्वर सिंह की अखिलेश यादव से मुलाकात
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लखनऊ एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई. इस मुलाकात की तस्वीर डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) से शेयर किया. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली जाते हुए लखनऊ एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुलाकात हुई.”
इसके पहले, बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. इस दौरान राजेश्वर सिंह ने कई मुद्दों पर सीएम योगी के साथ चर्चा की. बीजेपी विधायक ने सीएम से मुलाकात को लेकर X पर जानकारी दी. जिसमें उन्होंने लिखा कि सुशासन के प्रणेता, उत्तर प्रदेश की उतरोत्तर प्रगति व समृद्धि के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.
बीजेपी विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आगे लिखा, “उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और विकास की धारा प्रवाहित करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपके क्रांतिकारी दृष्टिकोण ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर एक अलग पहचान दी है. आपकी अपरिमित ऊर्जा और संकल्पशक्ति जनसेवा के पथ पर मेरे लिए अनन्य प्रेरणा का स्रोत है.”
Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…
Aaj Ka Rashifal 5 October 2026: कर्क राशि में गुरु, चंद्र और मंगल की युति…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…