Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: अब मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा ये व्यंजन भी, स्वास्थ्य और पोषण को देखते हुए लिया गया बढ़ा फैसला

यूपी में मिड डे मील के मेन्यू में बदलाव किया गया है. अब इस योजना में श्री अन्न को भी इसमें शामिल किया गया है. इसके तहत अब छात्रों को एक दिन बाजरे की खिचड़ी भी परोसी जाएगी.

स्कूल में मिड डे मील के तहत भोजन करते बच्चे (फोटो सोशल मीडिया)

UP News: उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत परोसे जा रहे मिड डे मील (MDM) के मेन्यू में थोड़ा बदलाव किया गया है. बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. इसके तहत अब बच्चों को हफ्ते में चार दिन दाल युक्त भोजन दिया जाएगा और इसी के साथ प्रतिदिन मौसमी सब्जी भी दी जाएगी. इसके निर्देश दे दिए गए हैं और बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नया मेन्यू भी जारी कर दिया गया है. यानी अब बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न (मोटा अनाज) से बना व्यंजन भी परोसा जाएगा.

बता दें कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए एक वक्त का खाना, यानी लंच स्कूल में ही दिया जाता है. स्कूल में लंच के वक्त बच्चों को स्कूल की रसोई में ही पकाए गए ताजे भोजन को परोसा जाता है. मिड डे मील योजना का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है. तो वहीं बच्चों के स्वस्थ्य को देखते हुए लगातार मिड डे मील योजना के मेन्यू में बदलाव भी किए जाते रहते हैं. इसी क्रम में जो नया बदलाव किया गया है, उसके तहत जो पहले हफ्ते में सिर्फ दो दिन दाल दी जा रही थी, उसे अब बढ़ाकर चार दिन कर दिया गया है. तो इसी के साथ श्री अन्न बाजरा को भी मेन्यू में शामिल कर लिया गया है और इसके तहत हफ्ते में एक दिन बच्चों को बाजरे की खिचड़ी भी परोसी जाएगी. इसी के साथ बच्चों को हफ्ते में एक दिन मूंग की दाल और मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP News: हेरिटेज इमारतों को 5 स्टार होटल बनाने की तैयारी में यूपी सरकार, महलों और हवेलियों की बदल जाएगी सूरत

अब इस तरह होगा मेन्यू

सोमवार को रोटी के साथ ही सोयाबीन की बड़ी युक्त मौसमी सब्जी और ताजा मौसमी फल, मंगलवार को चावल, सब्जी और दाल, बुधवार को मौसमी सब्जी और सोयाबीन की बड़ी युक्त तहरी व दूध, गुरुवार को रोटी के साथ ही सब्जी युक्त दाल और शुक्रवार को मौसमी सब्जी युक्त बाजरे की खिचड़ी के साथ ही मूंग की दाल और शनिवार को चावल, सब्जी के साथ दाल युक्त भोजन दिया जाएगा.

बाजरा है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

बता दें कि बाजपा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है. यह फाइबर, प्रोटीन, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट से भरा है जो कि हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है और खून में आयरन की कमी को दूर करता है. इसके सेवन से शारीरिक और मानसिक विकास में लाभ मिलता है. इसके गुणों की खान को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के रुप में मनाए जाने की घोषणा की थी. इसी वजह से भारत सरकार लगातार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए अभियान चला रही है और अब इसे मिड डे मील के मेन्यू में भी शामिल कर लिया गया है, ताकि बच्चों के शरीर में बाजरे के पोषक तत्व भी जा सकें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital