Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: मुलायम सिंह की जयंती पर अखिलेश ने स्मारक का किया भूमि पूजन, बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ता, अर्पित की श्रद्धांजलि

यहां पर 80 करोड़ रुपये से मुलायम सिह यादव का भव्य स्मारक बनाया जाएगा. ये स्‍मारक 8.3 हेक्‍येटर जमीन पर बनेगा. साढ़े चार एकड़ जमीन में सुविधाओं से लैस पार्क होगा.

फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP News: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर सपा प्रमुख व उनके बेटे अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह की याद में सैफई में बनाए जा रहे स्मारक का भूमिपूजन और शिलान्यास किया. इस मौके पर रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव, डिंपल यादव सहित पूरे यादव परिवार के साथ ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. बता दें कि मुलायम सिंह की समाधि स्थल के पास ही मुलायम सिंह का स्मारक बनाया जाएगा. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने सपा मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस मौके पर अखिलेश के साथ ही कार्यक्रम में सभी परिवारीजन पहुंचे और समाधि स्थल पर मुलायम सिंह को श्रद्धाजंलि अर्पित की. इसके बाद स्मारक के लिए अखिलेश के साथ ही यादव परिवार के अन्य सदस्यों ने भूमि पूजन किया. इस मौके पर प्रदेश भर से समाजवादी कार्यकर्ता जुट रहे. वहीं गायक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से नेताजी को श्रद्धांजलि दी. खबर सामने आई है कि यहां पर 80 करोड़ रुपये से मुलायम सिह यादव का भव्य स्मारक बनाया जाएगा. ये स्‍मारक 8.3 हेक्‍येटर जमीन पर बनेगा. साढ़े चार एकड़ जमीन में सुविधाओं से लैस पार्क होगा. इसका निर्माण सैफई में कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में इस वजह से विश्वकप फाइनल जीत जाती टीम इंडिया! अखिलेश ने वजह बताते हुए ले ली BJP की चुटकी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस स्मारक का स्वरूप समलंबाकार होगा और इसमें नेता जी के संघर्षों से जुड़ी जानकारी लोगों को मिलेगी. लैंडस्केप लोक जीवन से जुड़ी भव्य सामग्री से निर्मित एक रंग पटिटका इस दृश्यावली में होगी और वास्तुकला में जमीन से जुड़े होने का मुख्य आकर्षण होगा. वहीं चारों तरफ एक लंबी दीर्घा का प्रबंध किया गया है जिसमें समाधि स्थल तक पहुंचा जा सकता है. इसी के साथ ही समाधि स्थल पर अनेक दृश्यावलियों की श्रृंखला होगी जो कि दोनों तरफ से सुसज्जित होगी. प्रवेश द्वार से समाधि तक पहुंचने के लिये दृश्यावलियों की श्रंखला, चैक और प्रांगण भी होंगे.

राम मंदिर का फैसला आया तो हमने स्वागत किया

इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग राम को मानने वाले हैं. कोर्ट का फैसला मानना पड़ता है. इसी के साथ ही राम मंदिर को लेकर बोले कि, हम लोग भी राम को मानने वाले लोग हैं. मंदिर पर फैसला आया, हम लोगों ने स्वागत किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital