Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: बस सेवा से जुड़ेंगे यूपी के 1 लाख गांव, परिवहन निगम ने शुरू की तैयारी, 10 दिन के भीतर देनी होगी गांवों की सूची

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 1 लाख राजस्व गांवों को बस सेवा से जोड़ने के हाल ही में निर्देश दिए थे. इसी के बाद से परिवहन निगम तैयारी में जुटा है.

UP News

फोटो-सोशल मीडिया

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी के 1 लाख राजस्व गांवों को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है. इस सम्बंध में परिवहन निगम ने एक लाख राजस्व गाँव को बस सेवा से जोड़ने के तैयारी शुरू कर दी है. परिवहन निगम के एमडी ने इसके लिए एक समिति का गठन किया है. समिति को 10 दिन के अंदर गाँव की सूची बनाकर पूरी रिपोर्ट देनी होगी. जानकारी सामने आ रही है कि इन गावों को रोडवेज़ बस सेवाओं से लिंक करने के लिए 1400 छोटी व बड़ी बसों की ज़रूरत पड़ेगी.

बता दें कि होली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बसों का तोहफा देते हुए एक लाख गांवों को भी बस सेवा से लिंक करने का निर्देश दिया था. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि लखनऊ से अब सभी 75 जिलों में राजधानी बस सेवा संचालित की जाएगी. उन्होंने इस मौके पर 76 बसों व 39 साधारण यानी कुल 115 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और कहा था कि परिवहन निगम प्रदेश के सभी एक लाख राजस्व गांव को बसों से जोड़े. कुछ बसें अपने पास से चलाए जबकि बाकी जगह पीपीपी माडल पर बसों का संचालन किया जाए.

इसके साथ मुख्यमंत्री ने कोरोना में परिवहन निगम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी की थी. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के आने-जाने के लिए सबसे पहला वास्ता बस स्टैंड से पड़ता है, इसलिए बस अड़डे व बसें साफ-सुथरी होनी चाहिए. कार्मिकों के लिए बस धर्मस्थल जैसी पवित्र होनी चाहिए, क्योंकि वह उनकी आजीविका का आधार है. उसकी सफाई करें, एक घंटे पहले आकर नियमित फिटनेस चेक कर लें. नागरिकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें.

साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि, चालक-परिचालक का नियमित मेडिकल चेकअप कराते रहें. इसके लिए परिवहन निगम को स्वास्थ्य विभाग से एमओयू कराने की भी सलाह दी थी. वहीं उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि एक हजार नई बसें खरीदने के लिए हमने 400 करोड़ रुपये दिए हैं. बस अड्डों को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने के लिए भी 100 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने ये भी कहा था कि यूपी में एक लाख राजस्व गांव हैं. उन सभी गांवों में परिवहन निगम रेलवे व एयरपोर्ट से बेहतर सेवा दे सकता है. आमजन की यात्रा सुरक्षित व आसान हो, गांव से शहर और शहर से गांव लोग आ-जा सकें. आपकी सेवा उनके लिए हमेशा तैयार रहे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ वारंट जारी, जानें पूरा मामला

परिवहन निगम पर्यटन व राजस्व विभाग से भी बात करें. कहीं अच्छा ढाबा-होटल बने, लोग उसका उपयोग करें. आप एक लाख गांव को जोड़ेंगे तो इससे लाखों युवाओं को रोजगार व स्वावलंबन भी हो सकेगा. आपके पास बहुत अवसर है. प्रदेश में 350 से अधिक तहसीलें हैं, 825 विकास खंड, 762 नगरीय निकायों को बस सेवा से जोड़ दीजिए. इसके लिए निर्णय लेकर समयबद्ध तरीके से काम करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest