Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 पर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया बयान- ‘देश को ऊंचाइयों पर ले जाने में हिन्दू-मुस्लिम…’

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि इस देश की तरक्की में हिन्दुओं के साथ, हम मुसलमानों का भी हाथ रहा है. सब चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े.

शफीकुर्र रहमान बर्क

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 अपने लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहा है और भारत चांद पर इतिहास रचने जा रहा है. तो वहीं इसको लेकर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क का ओर से बयान सामने आया है. देश की तरक्की की बात कहते हुए उन्होंने मीडिया को बयान दिया है कि, इस देश की तरक्की में हिन्दू हो या मुसलमान सभी का हाथ रहा है. इसी के साथ उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का भी नाम लिया. बता दें कि 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर ISRO लैंडर मॉड्यूल को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास करेगा और इस सफल मिशन को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं. देश भर के लोग चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

इसी बीच सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने इस मिशन को देश की तरक्की बताया है और कहा कि इस देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हिन्दू-मुस्लिम सभी का हाथ है. उन्होंने ये भी कहा कि, हिन्दुस्तान में रहने वाले जो भी लोग है वो सब चाहते हैं कि हमारा देश आगे बढ़े. डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का नाम लेते हुए बोले कि वह राष्ट्रपति रहे वो भी देश के जाने-माने वैज्ञानिक थे, जिनकी देखरेख में रहकर हिन्दुस्तान ने साइंस के क्षेत्र में बहुत तरक्की की हैं. ये सब एपीजे अब्दुल कलाम की सोच का ही नतीजा है. वह आगे बोले कि, चाहे सांइस हो या अर्थशास्त्र हो, इन सभी बातों में अगर देश की तरक्की होती है तो पूरे देश का भला होगा.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी में 23 अगस्त को पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल, चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा लाइव टेलीकास्ट, आदेश जारी

23 अगस्त को बच्चे भी देखेंगे लाइव टेलीकास्ट

बता दें कि 23 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच चंद्रयान 3 का लैंडर किसी भी वक्त चांद की सतह पर उतर जाएगा. इसको लेकर पूरे देश में उत्साह है. इसी बीच यूपी सरकार ने 23 अगस्त की शाम को प्रदेश के सभी स्कूलों को खोले रखने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए हैं और बच्चों को स्कूल में बुलाकर इस मिशन का लाइव टेलीकास्ट दिखाने के भी निर्देश दिए हैं तो वहीं ये लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है ऐसे में चांद की सतह पर पहले वो खुद जगह खोजेगा और फिर लैंड करेगा. अगर ये लैंडिंग सफल हो जाती है तो रोवर चांद के कई रहस्यों से पर्दा उठा सकता है. इस मिशन को भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इस मिशन के सफल होने के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital