Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kannauj: शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया तार-तार, बीटीसी छात्रा को भेजी प्राइवेट पार्ट की फोटो, फेल करने की धमकी देकर किया Kiss

परेशान छात्रा ने छिबरामऊ कोतवाली पहुंच कर शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी शिक्षक

Kannauj: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आ रही है. यहां पर एक शिक्षक ने बीटीसी में पढ़ने वाली छात्रा को प्राइवेट पार्ट की फोटो भेजी. टीचर फेल करने की धमकी देकर उसे लगातार टच कर रहा था और परेशान कर रहा था, जिससे त्रस्त हो कर छात्रा ने छिबरामऊ कोतवाली में तहरीर दी है. इस मामले में पुलिस ने छानबीन कर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी बायपास स्थित एक सरकारी शिक्षण संस्थान का है. जानकारी के मुताबिक इस शिक्षण संस्थान में शारीरिक शिक्षा के अध्यापक आरके यादव पर एक छात्रा ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. छात्रा ने ये भी आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसे प्राइवेट पार्ट की फोटो व्हाट्सअप पर भेजी. वह लगातार उसको परेशान कर रहा है और उसकी बात न मानने पर उसे फेल करने की धमकी भी दे रहा है. छात्रा ने ये भी आरोप लगाया कि शिक्षक फेल करने की धमकी देकर उसे लगातार टच भी करता आ रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है. आरोपी शिक्षक उमरदा का रहने वाला बताया जा रहा है. छात्रा ने बताया कि वह कई महीने से उसे अश्लील मैसेज भेज रहा है और अश्लील हरकतें कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Jalaun: “फरियादियों की नहीं सुनी तो सिखा दूंगा नौकरी करना, रो दोगे तुम सब”, रेप पीड़िता के पिता की आत्महत्या के बाद एसपी के तेवर सख्त

कोतवाली शिकायत लेकर पहुंची छात्रा ने तहरीर देते हुए बताया कि शिक्षक ने उसे जबरन किस भी किया और विरोध करने पर फेल करने की धमकी देने लगा. छात्रा ने ये भी बताया कि वह उसे पिछले कई महीनों से परेशान कर रहा है. इसी के बाद त्रस्त होकर ही वह तहरीर दे रही है. इस मामलें में अजय कुमार पाठक कोतवाली प्रभारी छिबरामऊ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital