Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: कार में स्टंट करते नजर आए लड़के, पुलिस ने वायरल वीडियो पर लिया एक्शन, काटा 24 हजार का चालान

कार में स्टंट करते लड़कों का वीडियो चंदौली का बताया जा रहा है. यातायात प्रभारी रामप्रीत यादव ने बताया कि दोनों कारों का 12-12 हजार का चालान काटा गया है.

वीडियो ग्रैब

UP News:  अपने साथ ही दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने वाली हरकत करने से लड़के बाज नहीं आ रहे हैं. हाइवे या फिर भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बाइक और कार से स्टंट करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जबकि पुलिस लगातार इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, फिर भी युवाओं में पुलिस का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से सामने आ रही है, जहां कार में स्टंट करने वाले दो लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद चंदौली पुलिस ने 24 हजार का चालान काटा है.

सूत्रों के मुताबिक दो चलती कारों में दो युवाओं ने स्टंट किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कार में एक युवक व दूसरी कार में दो युवक चलती कार के बाहर पूरा शरीर निकाले हुए हैं और खड़े हैं. वे इधर-उधर हाथ हिला रहे हैं और कार की रफ्तार भी काफी तेज है. एक कार का रंग काला है तो दूसरी सफेद रंग की है. सफेद रंग की कार में प्रेस भी लिखा हुआ है.  वहीं कार स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही पुलिस ने दोनों कारों का चालान काटा है और दोनों पर 12-12 हजार का चालान काट दिया है.

ये भी पढ़ें- Sitapur: महिलाओं को बर्बरतापूर्वक पीटने के मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जहां थे तैनात उसी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने काटा चालान

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दोनों कारों की पहचान कर ली है. एक कार का रजिस्ट्रेशन बेनिया बाग वाराणसी निवासी इरफान अहमद जबकि दूसरी का फैजल शकील अहमद निवासी करोल बाग के नाम से दर्ज है. बताया जा रहा है कि कार में बैठे युवक वाराणसी से चंदौली में पिकनिक मनाने आए थे और इसी दौरान बारिश होने लगी तो चलती कार से ही बाहर निकल कर बारिश में भींगने लगे और मस्ती करने लगे. इस सम्बंध में यातायात प्रभारी रामप्रीत यादव ने बताया कि दोनों कारों का 12-12 हजार का चालान काटा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital