Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav 2023: सपा की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल, BJP ने यहीं से दिया टिकट, भड़के अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वालों का दिवालियापन देखिए कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है.”

Akhilesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के बीच किसी न किसी वजह से रार छिड़ी हुई है. ताजा मामला भी राजनीतिक गलियारों में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल यूपी के शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार अर्चना वर्मा ने प्रचार शुरू होने से पहले ही भाजपा में शामिल हो गईं और यहीं से उनको बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बना लिया और टिकट दे दिया. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वालों का दिवालियापन देखिए कि उनके पास चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी तक नहीं है. इसका मतलब या तो भाजपा के पास कोई कार्यकर्ता नहीं है या फिर भाजपा में अपने कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर अपमान करने की परंपरा है. भाजपा अंदरूनी लड़ाई में उलझी है.” अखिलेश का ये बयान राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा बटोर रहा है.

अब अर्चना बनीं भाजपा की उम्मीदवार

सूत्रों के मुताबिक, अर्चना वर्मा ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और जेपीएस राठौर की मौजूदगी में कमल का हाथ थामा है. इसी के कुछ घंटे बाद ही भाजपा ने उन्हें शाहजहांपुर से ही मेयर पद का प्रत्याशी घोषित करते हुए टिकट दे दिया. बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के हस्ताक्षर से जारी सूची में अर्चना वर्मा का भी नाम शामिल है.

पार्टियों की नीतियों से दुखी थीं अर्चना

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अर्चना के भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि, ” अर्चना वर्मा को सपा ने शाहजहांपुर से अपना मेयर प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन वह पार्टी की नीतियों से दुखी थीं. खास तौर पर सपा शासन के दौरान महिलाओं पर हुए अत्याचारों से उन्हें पीड़ा हुई. उन्होंने फैसला किया कि वह भाजपा में शामिल होंगी.”

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: सपा की मेयर प्रत्याशी टोपी लगाकर पहुंची ताजमहल, किया चुनाव प्रचार, मुकदमा दर्ज

दूसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन है सोमवार को

वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ये भी कहा कि “पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने इस बात का फैसला किया कि वे अर्चना वर्मा को पार्टी की सदस्यता देंगे. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि, अर्चना के ससुर राम मूर्ति वर्मा चार बार विधायक रहे. वह शाहजहाँपुर (1996) के एक बार सांसद भी रहे. मालूम हो कि दूसरे चरण के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital