Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Video: एलआईयू में तैनात महिला सिपाही का वीडियो वायरल, अधिकारियों पर लगाया मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

महिला पुलिस कर्मियों के शोषण के ऐसे तमाम मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें अधिकारियों द्वारा उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है.

महिला कॉस्टेबल का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की बात करते हैं. महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन उनके ही पुलिस विभाग में महिला कर्मियों का उत्पीड़न किया जा रहा है. महिला पुलिस कर्मियों के शोषण के ऐसे तमाम मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें अधिकारियों द्वारा उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है. अब इसी तरह का एक और मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक महिला सिपाही ने अधिकारियों पर मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है. वीडियो सोशल माीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला सिपाही ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

एलआईयू में तैनात महिला कॉस्टेबल ने वीडियो जारी कर अपने उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला सिपाही वीडियो में रोते हुए बोल रही है कि लगातार उसे अधिकारी परेशान कर रहे हैं. उसका मानसिक और शारीरिक तौर उत्पीड़न किया जा रहा है. जिसको लेकर कई बार पुलिस कमिश्नर से मिलने गई, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. अगर इसी तरह से चलता रहा तो आत्महत्या कर लूंगी.

सुनवाई न होने से आत्महत्या की दी धमकी

महिला सिपाही वीडियो में रोते हुए आलाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने धमकी दी है कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेगी. महिला एलआईयू में तैनात है. महिला सिपाही की तरफ से लगाए गए इन आरोपों के बाद अब पुलिस विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. जब विभाग में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो फिर आम महिलाओ की सुरक्षा कैसे होगी ? हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि भारत एक्सप्रेस नहीं करता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital