Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: शिवपाल के कार्यकाल की जांच हो गई तो चले जाएंगे जेल- भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया बड़ा हमला

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे सांसद ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने पर कहा कि कोर्ट के फैसले पर वह कुछ नहीं कहना चाहते हैं.

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया (वीडियो ग्रैब)

UP Politics: योगी सरकार के 6 साल पूरे होने पर भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया ने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई. वहीं मीडिया के सवालों का जबाव देते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर शिवपाल के कार्यकाल की जांच हो गई तो वो जेल चले जायेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जेल जाने का कर्म करेंगे तो जरूर जेल जाएंगे.

उत्तर प्रदेश के इटावा विकास भवन में सरकार के 6 साल पूरे होने पर सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे. उन्होंने कहा कि इस मौके पर मीडिया ने राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का मामला है. इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता. वहीं शिवपाल को लेकर किए गए प्रश्न पर जमकर बरसे और कहा कि अगर शिवपाल भ्रष्टाचार का नाम लेंगे तो जेल जाएंगे. गलत करोगे तो जेल ही जाओगे.

मीडियाकर्मियों ने पूछा कि शिवपाल ने आरोप लगाया है भाजपा के शासनकाल में महंगाई और भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसकी जांच होनी चाहिए. इस पर सांसद रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार का नाम लेंगे तो जेल चले जाएंगे शिवपाल सिंह. जनता जानती है कि उन्होंने क्या किया है. अगर उनके शासन काल की जांच हुई तो उनको जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता.

पढ़े इसे भी- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक के बेटे को यूपी से भगाने में सामने आया बड़े बिल्डर का नाम, STF कर रही तलाश

इस मौके पर रामशंकर कठेरिया ने योगी सरकार की दूसरी पारी के एक साल होने और कुल 6 साल पूरे होने पर कहा कि इन वर्षों में सरकार ने कई बड़े काम किए हैं. उत्तर प्रदेश आज देश का पहला ऐसा प्रदेश है जो एक्सप्रेस वे के मामले में सबसे बड़ा प्रदेश बन चुका है. उन्होंने कहा कि सरकार इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है. इसी के साथ किसानों के हित में भी काम किया जा रहा है. एक अप्रैल से सिंचाई के लिए किसानों को बिजली का बिल देने की जरूरत नहीं है. अर्थात सिंचाई के लिए जो भी बिल आएगा उसे य़ोगी सरकार चुकाएगी. अब किसानों को केवल अच्छी खेती और फसलों पर ध्यान देना है ताकि हमारा प्रदेश अनाज के मामले में पीछे न रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital