Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Politics: …तो इसलिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव जाते हैं मंदिर, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया बड़ा कारण

UP Politics. कानपुर देहात महोत्सव में पहुंचीं राज्य मंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से हम प्रदेश में आर्थिक सोर्स बढ़ा रहे हैं.

UP Politics

फोटो-सोशल मीडिया

Edited by Nitish Pandey

UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात में हो रहे महोत्सव में पहुंचीं और जमकर सपा सुप्रीम अखिलेश यादव पर हमला बोला. मंच पर कई लोगों को सम्मानित करने के बाद उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा और शिवपाल सिंह यादव के एक बयान पर अपनी राय भी प्रकट की.

प्रतिभा शुक्ला ने अखिलेश यादव के मंदिर जाने और इन्वेस्टर समिट पर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में आर्थिक सोर्स कम हो रहे थे. उसको बढ़ाने के लिए हम एक प्लेटफॉर्म दे रहे हैं. पूरा देश इसकी तारीफ कर रहा है.

उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, “अखिलेश यादव मंदिर जाकर यह प्रार्थना कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश और आगे बढ़े.” इसके बाद उनसे जब पूछा गया कि शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि, “भारतीय जनता पार्टी प्रजातंत्र की हत्या कर रही है” इस पर उन्होंने कहा कि “हम उन पर कुछ भी नहीं बोलना चाहते क्योंकि हमें ज्यादा जानकारी नहीं है. इन्वेस्टर समिट के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. लोगों को बुला रहे हैं कि कानपुर देहात आएं, यहां अपना व्यापार लगाएं.

ये भी पढ़ें-  UP News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर चर्चा में आईं IPS वृंदा शुक्ला, विधायक अब्बास अंसारी के खोले कई बड़े राज

बता दें कि 10 फरवरी को अखिलेश यादव काशी विश्वनाथ में दर्शन करने पहुंचे थे. इसी के साथ वाराणसी के संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन कर, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया था. इस सम्बंध में उन्होंने ट्विट कर लोगों को जानकारी भी दी थी और लिखा था कि “काशी विश्वनाथ में दर्शन का मिला सौभाग्य, और साथ में जलेबा, पूड़ी, लस्सी का प्रसाद मिला.” भाजपा इसे अखिलेश का चुनावी स्टंट मान रही है और कह रही है कि जब लोग सब जगह हार जाते हैं तब प्रभु के चरणों में आते हैं. इसी तरह अखिलेश भी हैं, उत्तर प्रदेश में अपनी खोई सत्ता पाने के लिए मंदिर-मंदिर भटक रहे हैं. फिलहाल प्रतिभा शुक्ला ने तंज कसते हुए तो कह ही दिया है कि अखिलेश प्रदेश की भलाई के लिए ही मंदिर जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital