Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी: युवक ने मंदिर में ब्लेड से अपना ही गला काटा, मां की गोद में तड़प-तड़प कर दी जान

युवक ने मंदिर में ब्लेड से काटा अपना ही गला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां लालगंज थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम में शीतला मां के दर्शन करने के बाद एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. युवक की मां खून से लथपथ बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही. खून का फव्वारा छूटते ही मंदिर परिसर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में हड़बड़ी मच गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर पहुंचे. जहां स्वास्थय केंद्र पहुंचते ही युवक की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के नंतादनी तुलसी गांव का रहने वाला युवक मनोज कुमार बाइक पर सवार होकर अपनी मां के साथ हालिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम मंदिर में शीतला माता के दर्शन करने गया  था. युवक की मां मंदिर के भीतर माता के दर्शन करने चली गई तभी युवक ने धारदार ब्लेड से अपना कार गला काट लिया. इस घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया.

उसके शरीर से निकले खून के फव्वारे और उसकी चीख-पुकार को सुनकर मंदिर के अंदर मौजूद उसकी मां दौड़कर पहुंची . इस दौरान अन्य लोग भी मौके पर इक्टठा  हो गए. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलवाया और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया .जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital