Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Weather: यूपी में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश, गिर सकती है आकाशीय बिजली, चेतावनी जारी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार तेज से मध्यम और कम बारिश देखी जा रही है तो वहीं मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव जारी है. कभी तेज धूप के कारण लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं, तो कभी तेज बारिश मौसम सुहावना कर देती है. इसी तरह कई दिनों से प्रदेश के जिलों में अगस्त माह शुरू होते ही मानसून ने दस्तक दे दी थी. लेकिन हल्की-फुल्की बारिश होने के कारण अगस्त में भी मई-जून जैसा ही महीना बना हुआ है.

फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. हालांकि सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर सहित तमाम जिलों में बादलों का आवाजाही लगी हुई है. कभी तेज धूप तो कभी लखनऊ के आस-पास के इलाकों में हो रही बारिश ने मौसम को फिलहाल खुशनुमा बना रखा है लेकिन दो-तीन पहले ही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे.

तो वहीं मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में भारी बारिश होने की सम्भावना है. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना जताई है और किसानों को बारिश के दौरान खेतों में काम करने से मना किया है. इसी के साथ मवेशियों को बंद जगह पर रखने की चेतावनी दी है. इसी के साथ कहा है कि बिजली कड़कने के दौरान किसी पेड़ के नीचे न खड़े हों.

ये भी पढ़े- Weather Update: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यहां हो सकती है भारी बारिश

अगर आईएमडी की मानें तो आने वाले अगले दो दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भारी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश की अपेक्षा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अनुमान से अधिक बारिश हो सकती है. फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश का सिलसिला 17 अगस्त तक जारी रहने की उम्मीद जताई है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में जालौन, नोएडा, गाजियाबाद, इटावा, मेरठ, फिरोजाबाद, फतेहपुर,हाथरस आगरा, फिरोजाबाद में भारी बारिश के आसार जताए हैं. इसी के साथ पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बरेली, शामली सहित कई जिलों में और इन जिलों के आस-पास इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना जताई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital