CMD Upendrra Rai in Fortune India Exchange: देश की आर्थिक और व्यावसायिक विकास गाथा को नई दिशा देने वाले चुनिंदा लीडर्स और संस्थापकों की सूची में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को विशेष स्थान मिला है. दरअसल प्रतिष्ठित बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज’ ने अपनी खास रिपोर्ट ‘मीट द बिजनेस माइंड्स शेपिंग इंडियाज इकोनॉमिक फ्यूचर’ में उपेंद्र राय के मीडिया नेतृत्व, संपादकीय प्रतिबद्धता और उद्यमशीलता के सफर को प्रमुखता से कवर किया है.
इस रिपोर्ट में उन दूरदर्शी लीडर्स को शामिल किया गया है जो मीडिया, तकनीक और नवाचार के जरिए देश में दीर्घकालिक मूल्य और पारदर्शिता का निर्माण कर रहे हैं.
तीन दशकों का पत्रकारिता अनुभव
फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज की रिपोर्ट के अनुसार, सीएमडी उपेंद्र राय ने अपने करियर की नींव संपादकीय विश्वास, खोजी पत्रकारिता और समाज के प्रति मीडिया की स्पष्ट जिम्मेदारी पर रखी है. साल 1997 में पत्रकारिता जगत में कदम रखने वाले उपेंद्र राय के पास करीब तीन दशकों का समृद्ध अनुभव है. अपने लंबे और प्रभावशाली करियर में उन्होंने सहारा न्यूज़ नेटवर्क, स्टार न्यूज़ (अब ABP न्यूज़), CNBC आवाज़ और तहलका जैसे देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शीर्ष संपादकीय और नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं.
इसके साथ ही खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने देश के कई बड़े आर्थिक और नीतिगत मामलों को उजागर किया. इसी गहरे न्यूज़रूम अनुभव को एक उद्यमी दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए उन्होंने फरवरी 2023 में ‘भारत एक्सप्रेस’ की स्थापना की.
बनाया आधुनिक मल्टी-प्लेटफॉर्म न्यूज नेटवर्क
रिपोर्ट में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि सीएमडी उपेंद्र राय के नेतृत्व में भारत एक्सप्रेस ने महज पारंपरिक टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग तक सीमित न रहकर मीडिया के एक आधुनिक और एकीकृत मॉडल को विकसित किया है. आज यह नेटवर्क टेलीविजन, डिजिटल पत्रकारिता, क्षेत्रीय पहुंच और सांस्कृतिक पहलों को एक साथ एक मंच पर ला रहा है. ‘कम व्यूज़, ज्यादा न्यूज़’ और सार्थक संवाद की सोच के साथ यह नेटवर्क सूचना क्रांति के इस दौर में अपनी अलग पहचान बना रहा है.

‘सत्य, साहस, समर्पण’: विश्वसनीय पत्रकारिता की पहचान
भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क की मार्गदर्शक नीति-‘सत्य, साहस, समर्पण’-उपेंद्र राय की पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को दर्शाती है. यह सूत्र वाक्य विश्वसनीयता, निडर पत्रकारिता और सार्वजनिक जवाबदेही के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक है. बदलते मीडिया परिदृश्य में जहां सनसनी और शोर अक्सर तथ्यों पर भारी पड़ते हैं, वहीं उपेंद्र राय का फोकस ऐसे मीडिया संस्थानों और प्लेटफॉर्म्स को मजबूत करने पर है जो समाज में एक सार्थक और सूचित सार्वजनिक विमर्श को बढ़ावा दें.
भविष्य के भारत के निर्माण में पारदर्शिता की भूमिका
फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज ने अपने विश्लेषण में रेखांकित किया है कि भारत का आर्थिक भविष्य केवल नीतियों या बोर्डरूम से ही नहीं, बल्कि उन संस्थानों से तय होगा जो निष्पादन, पारदर्शिता और भरोसे पर टिके हैं. एक मजबूत लोकतंत्र और बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए एक जिम्मेदार और विश्वसनीय मीडिया तंत्र रीढ़ की हड्डी की तरह काम करता है-और उपेंद्र राय अपनी इसी दूरदर्शी सोच के साथ मीडिया जगत में एक स्थायी संस्थान का निर्माण कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘गेहूं बेचें और ब्रेड खरीदें, यह कैसा उद्योग?’ FICCI मंच से बोले पीएम मोदी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



