Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, डूबी पुलिस की जीप, हाथ में बैग उठाए सीने तक पानी में चलकर बाहर निकले सिपाही जी

Mathura: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश के कारण बुरा हाल है.

mathura

मथुरा में भारी बारिश (फोटो- ANI)

Uttar Pradesh Rain: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कुछ इलाकों में बारिश के कारण बुरा हाल है तो कुछ बाढ़ के कारण डूब गए हैं. मथुरा जिले में भी कई घंटों से बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कें तालाब बन गई हैं. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर पुलिस की जीप पानी में डूब गई है और एक सिपाही वहां फंसा हुआ है.

सिपाही काफी देर तक इंतजार करता है और फिर वह अपना बैग लेकर पानी में उतरता है. बैग हाथ में उठाए वह सीने तक पानी में चलकर बाहर निकलता है. इस दौरान सड़क के किनारे फुटपाथ पर लोग सिपाही को देख रहे होते हैं.

पश्चिमी यूपी में बारिश से बुरा हाल

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश के कारण बुरा हाल है. लगातार बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो जा रही हैं तो वहीं ट्रैफिक भी थम जा रहा है. बुलंदशहर में भी शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं.

ये भी पढ़ें: “भारत नहीं आऊंगी, मुझे इस लायक नहीं छोड़ा गया”, नसरुल्लाह के प्यार में सीमा पार कर पाकिस्तान गई अंजू ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मोहल्‍लों-कॉलोनियों में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था. लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया. बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई लेकिन नगरपालिका की पोल खोल दी. जलभराव से सड़कें तालाब बन गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

अगले तीन दिनों तक इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में अगले तीन दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है. IMD के मुताबिक, यूपी के बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और बरेली जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital