देश

Silkyara Tunnel Rescue: उत्‍तराखंड के टनल में फंसे बंगाली मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए CM ममता ने भिजवाई टीम, बताए मोबाइल नंबर

Silkyara tunnel Rescue update: उत्तराखंड की सिल्क्यारा-डंडालगांव टनल में पिछले 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का मिशन चल रहा है. उन मजदूरों में पश्चिम बंगाल राज्य के भी मजदूर शामिल हैं. बंगाल के मजदूरों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक टीम उत्तरकाशी भेजी है. इस बात की जानकारी सीएम ममता ने खुद दी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज मंगलवार (28 नवंबर) को बताया कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे राज्य के श्रमिकों की वापसी के लिए एक टीम उत्तरकाशी भेजी गई है. ममता ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में कहा, ”हमारे लोगों की मदद के लिए एक टीम उत्तरकाशी भेजी गई है. नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के संपर्क अधिकारी राजदीप दत्ता के नेतृत्व में टीम उत्तरकाशी के सिल्कयारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी और पश्चिम बंगाल में उनके घरों तक सुरक्षित वापसी में मदद करेगी.”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तरकाशी भेजी गई टीम में शामिल अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं. देखिए यहां पर-

  • 1. शुभब्रत प्रमाणिक: मोबाइल 8981200471
  • 2.सोमनाथ चक्रवर्ती: मोबाइल 8130258750
  • 3.राजू कुमार सिन्हा: मोबाइल 9968732695

इस वाहन से बंगाल ले जाए सकते हैं मजदूर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उस वाहन और ड्राइवर के बारे में जानकारी दी है, जो उत्तरकाशी के लिए भेजे गए हैं. मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में बताया, ”वे (टीम) एक कार (कार नंबर WB02AP – 0014, ड्राइवर- ए कुमार, मोबाइल 9971413458) से उत्तरकाशी के लिए निकले हैं.”

यह भी पढ़िए: सिल्क्यारा सुरंग से बचाए गए 41 मजदूर इस बड़े हेलिकॉप्टर में ले जाए जाएंगे, बने अस्थाई अस्पताल

टनल में फंसे पश्चिम बंगाल के ये मजदूर

पश्चिम बंगाल के जो मजदूर 12 नवंबर को उत्‍तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे थे, में कूच बिहार के रहने वाले के तालुकदार के बेटे मनीर तालुकदार, हरिनाखाली के रहने वाले असित पाखेरा के पुत्र सेविक पाखेरा और हुगली के निमडांगी के निवासी तापस प्रमाणिक के पुज्ञ जयदेव प्रमाणिक शामिल हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी ओर से सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया गया है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

7 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

7 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

9 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago