Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार करा रहे हैं 22 जोड़ों की शादियां, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार 22 कन्याओं का सामूहिक विवाह करा रहे हैं. खास बात यह है कि इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हैं.

Marriage

सांकेतिक तस्वीर

Uttrakhand: उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार 22 कन्याओं का सामूहिक विवाह करा रहे हैं. खास बात यह है कि इन कन्याओं में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही शामिल हैं. सामूहिक विवाह के इस कार्यक्रम के इस आयोजन में स्थानीय लोग भी काफी संख्या में पहुंचे हैं.

उत्तराखंड के खानपुर से विधायक उमेश कुमार के इस फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ऐतिहासिक बता रहे हैं और वह ऐसै लोगों के बीच एक मसीहा बनकर उभरे हैं जिनका कोई नहीं. सामूहिक विवाह  हरिद्वार के खानपुर में पूर रस्मों के साथ चल रहा है. सेवा भाव हो तो व्यक्ति समाज की समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर समाधान के लिए संघर्ष करता है. उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले उमेश कुमार ने वह जज्बा दिखाया है, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है.

शादी का यह कार्यक्रम उत्तराखंड के हरिद्वार के लक्सर स्थित चंदन पैलेस में आयोजित किया गया है. खास बात यह है कि विवाह के इस कार्यक्रम में अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी हो रही है. इस कार्यक्रम में करिश्मा की शादी प्रशांत, अजिता की शादी अजेश, निखिल की शादी स्वाति, आशु की शादी प्रियंका, अंकित की शादी स्वाति, अंकुश की शादी स्वाति और राहुल की शादी कोमल से होगी.

इनके अलावा प्रीति की शादी अर्जुन से, मानिका की शादी सुरेंदर के साथ, शिवानी की शादी आकाश के साथ, सोनिया की शादी अविलाश के साथ, काजल की शादी के साथ, हुस्न जहां का निकाह सुलेमान के साथ, फरमानी का निकाह अफज़ाल के साथ, राखी की शादी शभूम के साथ, शालू की शादी गगन के साथ, नूरजहां का निकाह परवेज के साथ, भूरिया की शादी अंकित के साथ, अंजुम का निकाह उस्मान, आयशा का निकाह शाहवेज़ और फरज़ाना का निकाह अमजद के साथ हो रही है..

इसे भी पढ़ें: आज राजस्थान में पीएम मोदी, गुर्जर वोट बैंक पर रहेगी नजर, राजनीतिक दलों में बढ़ी सरगर्मियां

उमेश कुमार की हो रही तारीफ

साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खानपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 44 वर्षीय उमेश कुमार ने जीत हासिल की है. चुनाव आयोग में दाखिल चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनका पेशा कृषि और मीडिया सलाहकार है. उमेश कुमार ग्रेजुएट हैं और करीब 9 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. वहीं इलाके में उनके इस काम की सभी तारीफ कर रहे हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital