Samrat Choudhary On Vaibhav Sooryavanshi
Samrat Choudhary On Vaibhav Sooryavanshi: बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का भारतीय क्रिकेट टीम में सलेक्शन हो गया है. इसको लेकर पूरे देश और बिहार से बधाई संदेश मिल रहे हैं. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से IPL 2026 में छा जाने वाले सूर्यवंशी को सीएम सम्राट चौधरी ने भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि वो भारतीय टीम के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम ऊंचा करेंगे.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई दी. उन्होंने लिखा,
बिहार के युवा क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को मात्र 15 वर्ष 71 दिन की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है. वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है. मुझे विश्वास है कि वे भारतीय टीम के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे. उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं.
बिहार के युवा क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी जी को मात्र 15 वर्ष 71 दिन की आयु में भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। मुझे विश्वास है…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में जगह दी है. टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह अब कमान अब श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वहीं तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है.
आईपीएल 2026 में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से पूरे विश्व को चौंका देने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को दोनों सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. इस टीम में हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की भी वापसी हुई है. वहीं प्रिंस यादव को भी इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में भारतीय टीम में जगह दी गई है, लेकिन उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.
बिहार के युवा शतरंज खिलाड़ी को भी मिला सम्मान
दूसरी ओर, सीएम सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल यूथ चेस चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) में शानदार विजय प्राप्त कर बिहार एवं देश का गौरव बढ़ाने वाले युवा शतरंज खिलाड़ी रेयान मोहम्मद को बिहार सरकार की ओर से 22.50 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि रेयान की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

