Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नहीं रहा शाकाहारी मगरमच्छ, अनंतपुरा झील मंदिर की 70 सालों कर रहा था रखवाली

नहीं रहा शाकाहारी मगरमच्छ

ज़्यादातर लोगों ने सुना और देखा भी होगा कि मगरमच्छ मांसाहारी होता है.लेकिन आपको जानकर खासी हैरानी होगी कि मगरमच्छ शाकाहारी भी होता है.भारत में भी एक ऐसा मगरमच्छ था जो शाकाहारी था लेकिन अब वह मर चुका है.जी हां, हम बात कर रहे हैं केरल के श्री अनंद पद्मनाभ मंदिर की.ये मगरमच्छ मंदिर की रखवाली करता था जिसका नाम बबिया था.इस मगरमच्छ का मृत शरीर मंदिर के तालाब में पाया गया.

बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी के साथ इसकी बेहतर कैमिस्ट्री थी ,वह जब भी उसे बुलाते थे वह आ जाता था.उसे वह कुछ ना कुछ खिलाते रहते थे,लेकिन पिछले कुछ दिनों से बबिया नाम का ये मगरमच्छ बीमार चल रहा था. वह चावल और गुड़ से बना दलिया ही खाता था. मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए आने वाले भक्त भी उसे प्रसाद खिलाते थे. लोग इसे भगवान का दूत कहते थे.मगरमच्छ जिस तालाब में था वहां मछलियां भी थीं,लेकिन मजाल है कि कभी उसने उनका शिकार किया हो.एक प्रकार से तालाब में मगरमच्छ और मछलियां स्वतंत्र रूप से रहते थे.भक्तों को भी वह किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाता था.

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, इस शाकाहारी मगरमच्छ को मंदिर के प्रांगण में ही दफनाया जाएगा. मंदिर के ट्रस्टी उदय कुमार आर गट्टी ने कहा कि मृत्यु के बाद जो सम्मान किसी स्वामी को दिया जाता है, वहीं सम्मान बबिया को भी दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि इस मगरमच्छ की अंतिम विदाई में करीब 1000 से अधिक लोग शामिल होंगे.

–भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital