Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कैप्टन कूल MS Dhoni का ‘हुक्का’ पीते  हुए वीडियो वायरल, फैंस के उड़े होश

वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए एक बार फिर एक्शन में वापस आएंगे. अपने फैंस के बीच धोनी का गजब क्रेज है. उन्हें नए खिलाड़ी रोल मॉडल मानते हैं. हालांकि, हाल ही में उनके हुक्का पीने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के सवालों का सामना करना पड़ा. लोगों ने भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान से सवाल पूछे हैं.

यहां देखें वीडियो:

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हुक्का पीते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने लंबे बालों वाले लुक के साथ सूट में नज़र आ रहे हैं और उनके अगल-बगल कुछ लोग भी दिख रहे हैं. इसी दौरान सीएसके के कप्तान हुक्का पीते हुए दिखे. धोनी ने पहले हुक्का मुंह में लगाकर धुआं खींचा और फिर वो धुंआ बाहर करते हुए दिखे. धोनी की इस वीडियो पर लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं ज़ाहिर कीं. कुछ लोग माही के साथ दिखे, तो कई लोगों ने पूर्व भारतीय कैप्टन को ट्रोल किया.

यह भी पढे़ं: अभी और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, स्कूलों की बढ़ीं छुट्टियां तो जम्मू कश्मीर में जमी झीलें, इन इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के आसार

धोनी का जाना-माना गुण है फिटनेस

बता दें कि फिटनेस भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार एमएस धोनी का जाना-माना गुण है. पिछले सीज़न वह घुटने की बीमारी से जूझ रहे थे.एक सेवानिवृत्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी होने के बावजूद धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हैं उन्हें करियर में फिटनेस संबंधी बहुत कम कठिनाइयां हुई हैं. इस उम्र में भी, 42 वर्षीय खिलाड़ी अभी भी अपनी फिटनेस के स्तर को बरकरार रखता है और खेल के सबसे बेहतरीन ग्लव्स मैन में से एक है.

एक कप्तान के रूप में धोनी की सफलता का एक कारण खिलाड़ियों का समर्थन करने और युवाओं को चमकने का मौका देने की उनकी क्षमता है. जैसा कि पूर्व टीम साथी जॉर्ज बेली ने खुलासा किया है, उनके पास अपने खिलाड़ियों के साथ जुड़ने और किसी भी बाधा को तोड़ने का एक अनोखा तरीका है. बेली ने धोनी की खिलाड़ियों के लिए खुले दरवाजे की नीति के बारे में बात की है और बताया है कि कैसे वह अक्सर अपने कमरे में हुक्का या शीशा रखते थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital