Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का Video Viral, स्वाति मालीवाल ने CM गहलोत से की कार्रवाई की मांग, एक्शन में आई पुलिस

Rajasthan foreign tourist harassement: वीडियो में आरोपी विदेशी युवती को गलत तरीके से छूते हुए दिख रहा है. वहीं वीडियो के आखिर में वह महिला के साथ एक होटल के गेट तक जाते हुए दिखाई दिया.

Rajasthan News

विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल (फोटो ट्विटर)

Rajasthan Foreign Tourist Video: देशभर में विदेशी महिला पर्यटकों के साथ छेड़खानी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर विदेशी महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आया है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने भी वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. स्वाति मालीवान ने छेड़खानी की वीडियो पोस्ट करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश पुलिस को टैग किया और मामले में तत्काल ध्यान देने की मांग की.

सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो राजस्थान पुलिस भी एक्शन में आई. पुलिस ने कथित तौर पर एक विदेशी महिला को छेड़ने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

वीडियो में आरोपी विदेशी युवती को गलत तरीके से छूते हुए दिख रहा है. वहीं वीडियो के आखिर में वह महिला के साथ एक होटल के गेट पर जाते हुए दिखाई दे रहा है. विधायकपुरी थानाधिकारी भरत सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर एक वीडियो आने के बाद पुलिस ने सोमवार रात अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार वीडियो मोतीलाल अटल रोड का है, जहां 18 दिन पहले एक ब्रिटिश विदेशी महिला अपने दोस्त के साथ रुकी थी. उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति टैक्सी या कैब चालक लगता है जो उसे गलत तरीके से छूता हुआ और उसके साथ चलता हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रहा है.

वहीं दिल्ली महिला आयोग की चीफ ने ट्विटर पर लिखा, “अभी यह वीडियो देखा, जहां एक शख्स को एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते देखा जा सकता है. यह बेहद शर्मनाक है. कार्रवाई के लिए अशोक गहलोत और राजस्थान पुलिस को टैग कर रही हूं. ये घटनाएं देश का नाम खराब कर रही हैं”.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital