देश

Video: “कोई तो है जो नफरत के बाजार में खोल रहे मोहब्बत की दुकान”, राहुल गांधी के ट्रक में सवारी करने पर बोली कांग्रेस

Rahul Gandhi: कर्नाटक चुनाव प्रचार के समय से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह लगातार जनता के बीच जाकर उनसे बातचीत कर रहे हैं. इसको लेकर उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होते हैं. राहुल गांधी चुनाव के समय बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय के साथ सवारी करके काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे. वहीं अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हरियाणा के अंबाला में ट्रक ड्राइवरों के साथ सवारी कर रहे हैं. एक ट्रक में राहुल को बैठा हुआ देखा जा सकता है. इसके अलावा राहुल ने ट्रक ड्राइवरों से बातचीत की और ड्राइवरों को हालचाल जाना.

यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से इस वीडियो शेयर किया गया है, जिसके बाद राहुल गांधी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ट्रक ड्राइवर्स की समस्याओं को जानने के लिए उनके बीच पहुंच जाना और उनसे बात करना ये सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं.

‘कोई तो है जो नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है’

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से. आख़िर क्यों मुलाक़ात कर रहे हैं राहुल गांधी ? क्योंकि वो इस देश लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: नागपुर-पुणे हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, 13 घायल

उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है. कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है, कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है, कोई तो है जो नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है और धीरे धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है मोहब्बत और अमन के रास्ते पर. धीरे से यह देश राहुल गांधी के साथ आख़िर चल ही पड़ा है.

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे इसके लिए उन्होंने ट्रक पर सवार होकर जाना सही समझा. राहुल ने अंबाला से चंडीगढ़ तक ट्रक में यात्रा की. बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार रात का है. कांग्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपनी इस यात्रा में ड्राइवरों के मुद्दों और उनकी समस्याओं को भी समझने की कोशिश की.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

20 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

35 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

44 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

55 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

1 hour ago