आईपीएल

GT vs CSK, IPL 2023, Qualifier 1: गुरु-शिष्य की लड़ाई, कौन बनेगा पहला फाइनलिस्ट?

Qualifier 1, GT vs CSK Match Prediction: IPL 2023 का पहला फाइनलिस्ट कौन? इस सवाल का जवाब अब बस कुछ घंटे बाद मिलने वाला है. मंगलवाल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल की दो धाकड़ टीमों के बीच टक्कर होने वाली है. एक तरफ एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स है तो दूसरी तरफ हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स. लीग स्टेज में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. इश मुकाबले में पलड़ा गुजरात का ज्यादा मजबूत है क्योंकि अब तक सीएसके के खिलाफ खेले गए हर मुकाबले में जीत जीटी की हुई है. लेकिन मैच चेन्नई में है तो एडवांटेज CSK के साथ भी है.

गुरु-शिष्य की लड़ाई

ये मैच क्रिकेट फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यहां लड़ाई है गुरु-शिष्य की. चाहे कप्तानी हो या बल्लेबाजी हार्दिक पंड्या एसएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. अब ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है कि वो कैसे बड़े मुकाबलों में धोनी की रणनीति उन पर ही इस्तेमाल करते हैं.

पहली बार चेन्नई में खेलेगी गुजरात

इस मैच में सीएसके के पास होमग्राउंड का एडवांटेज है. साथ ही एक और बड़ा फैक्टर चेन्नई के काम आ सकता है. दरअसल, गुजरात टाइटन्स आईपीएल डेब्यू के बाद पहली बार चेन्नई में खेलेगी. यानी कहीं न कहीं ये बात गुजरात को परेशान कर सकती है. जिसक पूरा फायदा सीएसके को मिल सकता है.

लगभग एक जैसी है दोनों टीमें

टीम कॉम्बिनेशन की बात करे तो लगभग दोनों टीमों का संतुलन एक जैसा है. किसी को कम या किसी को ज्यादा कहना गलत होगा. क्योंकि चाहे धाकड़ ओपनर की बात हो या बेस्ट बेस्ट फिनिशर दोनों टीमों के पास कई ऐसे खिलाड़ी है जो इस काम को बखूबी निभा रहे हैं. हालांकि, गेंदबाजी ऐसी कड़ी है जहां गुजरात थोड़ी हावी नजर आ रही है. मगर बीते कुछ मुकाबलों में हमने सीएसके की गेंदबाजी में नई धार देखी है. उम्मीद की जा रही है की दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन या टीम कॉम्बिनेशन में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं चाहेंगे.

CSK vs GT, IPL 2023 Qualifier 1: Dream 11 Prediction

कीपर- एमएस धोनी

बल्लेबाज- ऋतुराज गायकवाड़ (C),  डेवन कॉनवे, डेविड मिलर, शुभमन गिल

ऑलराउंडर्स- शिवम दुबे, विजय शंकर ( VC), हार्दिक पंड्या, राशिद खान

गेंदबाज- दीपक चाहर, मोहम्मद शमी

क्वॉलीफाइर 1 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

GT: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (C), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, यश दयाल, मोहित शर्मा.

CSK: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (C), दीपक चाहर, महीष तीक्ष्णा, मथीषा पथिराना, तुषार देशपांडे.

Qualifier 1: प्लेऑफ का पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा.

डेट: 23 मई , समय: शाम 7:30 बजे, वेन्यू: चेपॉक, चेन्नई

Amit Kumar Jha

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

2 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

12 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

13 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

22 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

33 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

35 minutes ago