Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: तेज प्रताप यादव को आया अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता पर गुस्सा, गला दबाते हुए दिया धक्का

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का गुस्सा होने और एक व्यक्ति का गला दबाते हुए धकेलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

युवक को धक्का देते तेज प्रताप यादव

बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह एक वीडियो है. सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव का गुस्सा होने और एक व्यक्ति का गला दबाते हुए धकेलने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति उन्ही की पार्टी राजद का कार्यकर्ता है. धक्का देने के दौरान तेज प्रताप यादव अपशब्दों का उपयोग भी कर रहे हैं. वहीं तेज प्रताप कार्यकर्ता का गला भी दबाते दिखे.

लालू और राबड़ी देवी के साथ गए ननिहाल

सोशल मीडिया पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का यह वायरल वीडियो बताया जा रहा है कि 22 अगस्त का है. जब तेज प्रताप यादव अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के साथ 2 दिन के दौरे पर बिहार के गोपालगंज गए हुए थे. वहां वे लालू प्रसाद के ससुराल सेराल कला गांव गए थे. जहां लालू को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लालू और राबड़ी के साथ तेज प्रताप यादव भी वहां पर थे.

ऐसे में जब लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी के साथ ससुराल वाले घर में जा ही रहे थे तभी तेज प्रताप यादव ने एक सफेद शर्ट पहने व्यक्ति को उसका गला दबाते हुए धकेल दिया. इसी दौरान भीड़ में शामिल किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर डालते ही यह तेजी से वायरल होने लगा. वहीं जिस  कार्यकर्ता को धक्का दिया गया उसका नाम सुमंत यादव बताया जा रहा है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी काफी लंबे समय के बाद सेलार कला गांव पहुंचे थे. इस खास मौके पर उनके स्वागत में खड़े लोग उन्हें देखते ही जिंदाबाद के नारे लगाने लगे.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सड़कों पर करेंगी संघर्ष, हम डटकर भाजपा के अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, बुलडोजर का मुंह मोड़ देंगे,- बोले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

 गुस्से की वजह स्पष्ट नहीं

हालांकि तेज प्रताप यादव को किस बात पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने युवक को धक्का दे दिया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital