Bharat Express DD Free Dish

तकनीकी खराबी या लापरवाही? वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत के बाद PM मोदी ने जताया गहरा दुख

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक में भारतीय पर्यटकों की स्पीडबोट तकनीकी खराबी के कारण पलट गई. हादसे में 15 भारतीयों की जान चली गई है, जबकि 21 का अस्पताल में इलाज जारी है.

Vietnam boat accident 15 Indians dead

Vietnam Boat Accident: विदेश में छुट्टियों का आनंद लेने गए भारतीय पर्यटकों के साथ वियतनाम में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया है. फु क्वोक द्वीप के पास 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट अचानक समंदर के बीच पलट गई, जिससे 15 भारतीयों की मौत हो गई.

वियतनाम में एक दुखद नाव दुर्घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई और 21 को बचा लिया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम शुरू कर दिए हैं.

स्पीडबोट पलटने से 32 भारतीय पर्यटकों की मौत (Vietnam boat capsizes Phu Quoc)

वियतनाम के फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक भीषण नाव हादसा हुआ. ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की एक स्पीडबोट में अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण वह बीच समंदर में पलट गई. इस नाव पर 32 भारतीय पर्यटकों के अलावा एक टूर गाइड और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. हादसे के तुरंत बाद आसपास की पर्यटक नौकाएं और बॉर्डर गार्ड स्टेशन की टीमें बचाव के लिए पहुंचीं.

एन थोई पोर्ट बॉर्डर गार्ड स्टेशन के मुताबिक, इस दुखद घटना में 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें 2 महिलाएं और 13 पुरुष शामिल हैं. वहीं, सुरक्षित बचाए गए 21 लोगों को इलाज के लिए तुरंत वियतनाम के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. राहत कार्यों के लिए तटरक्षक बल और नौसेना के जहाजों को तैनात किया गया है.

मोदी ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई (Vietnam boat accident 15 Indians dead)

इस बड़ी त्रासदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं. पीड़ित परिवारों की मदद और जानकारी के लिए विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:  दुकान से खरीदी बंद पानी की बोतल, दो घूंट हलक के नीचे उतरते ही पहुंच गई अस्पताल, देखें वीडियो

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read