Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ग्राम दादूपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, भाजपा नेताओं समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों रहे मौजूद

गुरुवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम दादूपुर में पहुंची, जहां लोगों नें विधायक का जोरदार स्वागत किया.

Sarojininagar MLA Dr. Rajeshwar Singh

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

लखनऊ: भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्पों के साथ ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निरंतर जारी है. गुरुवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम दादूपुर में पहुंची, जहां लोगों नें विधायक का जोरदार स्वागत किया. जन-जन को समर्पित लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह सिंह को अपने बीच पाकर जनता बहुत ही उत्साहित नजर आई.

विधायक ने भी जनता का स्नेह और अभूतपूर्व स्वागत के बाद सभी का अभिवादन किया. इस दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की विशिष्ट पहचान बन चुके ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना के क्रम में 10 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराकर ग्राम पंचायत दादूपुर के मिनी सचिवालय में विशेष सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया गया. इस विशेष सिलाई सेंटर से दादूपुर की 12 स्वयं सहायता समूह की कुल 180 महिलाएं लाभान्वित होगीं तथा उन्हें काम करने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का अवसर मिला.

बता दें कि सरोजनीनगर में स्थापित 61 तारा शक्ति केंद्रों में अब तक 1000 से अधिक मशीनें प्रदान की गईं और 1500 से अधिक महिलाएं सीधे तौर पर जुडी हैं और लाभान्वित हो रही हैं. विधायक द्वारा ऐसे 100 केंद्रों को खोलने तथा सरोजनीनगर के सभी 404 स्वयं सहायता समूहों को लाभकारी रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है. विधायक डॉ सिंह नें दादूपुर के 5 मेधावियों को टैबलेट और 5 को साइकिल देकर सम्मानित किया.

बता दें कि विधायक द्वारा अब तक सरोजनीनगर के 1000 से अधिक मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें टैबलेट, साइकिल और मेडल से सम्मानित किया जा चुका है. विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर के युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने का उनका अभियान नए साल में और अधिक जोश के साथ जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जो समाज योग्यता को बढ़ावा देता है वह देश को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करता है.

इस दौरान सरोजनीनगर विधायक ने ₹4.68 लाख की लागत से बाबा विनायक सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम की अवस्थापना सुविधाओं तथा बाउंड्री वॉल सुदृढ़ीकरण , प्लास्टर व पेंटिंग कार्य का लोकर्पण किया साथ ही सड़कों के निर्माण, पार्कों के सुदृढ़ीकरण कराने के लिए निधि से 5 लाख रुपये और देने की घोषणा की.

विकसित भारत यात्रा दौरान सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत एक सैन्य महाशक्ति है, 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश है. आज पूरे विश्व में भारत की सांस्कृतिक शक्ति को पहचान मिली है. प्रधानमंत्री मोदी नें देश में जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए योजना को अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ाते हुए 11.5 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये जो की प्रसंसनीय है.

ये भी पढ़ें- ‘अधीर रंजन में अगर हिम्मत है तो यहां नाटक ना करके दिल्ली जाकर राहुल और सोनिया के सामने ये बोलें..’, BJP नेता अग्निमित्रा का तीखा वार

विधायक ने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि मुख्यमंत्री योगी के सशक्त नेतृत्व में यूपी आज भारत का सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है तथा भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. योगी के नेतृत्व में यूपी अप्रत्याशित दर से विकास कर रहा है और देश में सबसे अच्छा बुनियादी ढांचा है. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व के मार्गदर्शन में देश आर्थिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक मोर्चे पर भी उन्नति कर रहा है. हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशहाली और हर वर्ग का उत्थान हो, यही है मोदी-योगी की गारंटी और विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य है.

कार्यक्रम के दौरान विधायक के साथ उपस्थित सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीणों नें 2047 तक देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देने की शपथ ली. डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

विधायक ने कईयों को राशन कार्ड भी प्रदान किया. इस दौरान पूर्व प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल इनकम टैक्स-रामेश्वर सिंह,  पूर्व सांसद रीना चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम भारती, भाजपा नेता शंकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सरोजनी नगर मुकेश सिंह, बीडीओ नीति श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पन सिंह समेत सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया उद्घाटन

विधायक ने सराय सहजादी स्थित लाइफलाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. राजेश्वर सिंह अपने भाई पूर्व प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल इनकम टैक्स  रामेश्वर सिंह के साथ पहुंचे. हॉस्पिटल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ हरीश सिंह ने गणेश प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया. उनके पहुंचते ही उपस्थित लोगों जोश से भर गए. इसके बाद उन्होंने फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया. विधायक ने हॉस्पिटल एवं प्रबंधन टीम से बातचीत की और उनके कार्यों की सराहना भी की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital