होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पश्चिम बंगाल के हुगली में भड़की हिंसा
Hooghly: पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर शुरू हुई हिंसा की आग एक बार फिर दहक उठी है. दो अप्रैल यानी की रविवार की शाम को एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी. प्रदेश के हुगली शहर में एक शोभायात्रा के दौरान दो समूहों में टकराव हो गया, जिसमें आगजनी और जमकर पथराव किया गया. इस शोभायात्रा को बीजेपी की तरफ से निकाला जा रहा था. कार्यक्रम में बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) भी मौजूद थे.
हुगली में हिंसा के बाद बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इससे पहले हावड़ा जिले के शिबपुर और काजीपारा इलाकों में 30 मार्च को हिंसा हुई थी.
बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष और लोकसभा सांसद दिलीप घोष सहित अन्य नेताओं ने भी इसमें शिरकत की थी. इस झड़प में खानाकुल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक बिमन घोष सहित रिशरा थाने के प्रभारी पियाली बिस्वास समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि रविवार शाम जैसे ही जुलूस रिशरा के एक व्यस्त बाजार इलाके में पहुंचा, लोगों के एक समूह ने जुलूस पर हमला कर दिया, जिसके बाद झड़पें हुईं. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी छोड़े.
जानकारी के मुताबिक, विधायक बिमन घोष के सिर में कई चोटें आईं है, जिसके बाद उन्हें पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चंद्रनगर शहर के पुलिस आयुक्त अमित पी. जावलगी के मुताबिक, रिशरा में धारा 144 लागू कर दी गई है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इलाके में रविवार को रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रारंभिक चर्चा के बाद एक बयान जारी कर दावा किया है कि राज्य सरकार ऐसी अनियंत्रित गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी. दिलीप घोष ने कहा कि ऐसा लगता नहीं है कि पुलिस को जुलूस पर हमले के बारे में पूर्व सूचना नहीं थी. यह दावा करते हुए कहा कि जुलूस पर हमला पूर्व नियोजित था, उन्होंने कहा, पुलिस को और सावधान रहना चाहिए था.
सेरामपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुदीप्त रॉय ने कहा कि जुलूस में शामिल बाहरी लोगों ने क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए सुनियोजित तरीके से हिंसा का सहारा लिया.
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…