होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रियंका के डांस की फैन हुईं गौरी
Gauri Khan On Priyanka Chopra Dance Video: मुंबई में शनिवार को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र कार्यक्रम के लिए एक विशेष कार्यक्रम रखा गया है. अंबानी के इस इवेंट में देश-विदेश के तमाम फिल्मी कलाकारों ने शिरकत की. ऐसे में ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी. अब सोशल मीडिया पर एक अनसीन वीडियो सामने आया है. जिसमें मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान प्रियंका का डांस देख झूमती नजर आ रही हैं.
अमेरिकी पत्रकार डेरेक बाल्सबर्ग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो और वीडियो शेयर किया है. बॉल्सवर्ग के इस पोस्ट में आगे बढ़ते हुए आपको प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. इस वीडियो को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान स्टेज के नीचे खड़ी प्रियंका के शानदार डांस परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पहुंची एक और ‘Uorfi-javed’, कपड़े देख लोगों के उड़ गए होश, आए ऐसे रिएक्शन
गौरी का रिएक्शन बता रहा है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की ये डांसिंग परफॉर्मेंस काफी पसंद आई है. जिसे वह भरपूर एन्जॉय कर रही हैं. मालूम हो कि इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सुपरहिट गाने ‘गल्ला गोरियां’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
नीता अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी शानदार डांस परफॉर्मेंस दी. शाहरुख ने एक्टर वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म पठान के गाने ‘झूम जो पठान’ पर जमकर डांस किया. इस मौके का किंग खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…