देश

Bihar Violence: नहीं थम रही बिहार में हिंसा…सासाराम में फिर हुई बमबाजी, मौके पर पहुंचे SSB के जवान, 4 अप्रैल तक स्कूल और इंटरनेट बंद

Sasaram: बिहार में रामनवमी पर शुरू हुई हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है. आगजनी, पत्थरबाजी, और बम ब्लास्ट की खबरों से बिहार दहल उठा है. प्रदेश में नालंदा और सासाराम में हिंसा का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. बीते दिन रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट से एक इलाका दहल उठा. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं आज (सोमवार) को सासाराम में भारी हिंसा की खबरें सामने आईं है. यहां एक फिर से बमबाजी हुई है. नगर थाना इलाके की ये वारदात है. सुबह तड़के चार बजे एक घर में बम से हमला किया गया.

सासाराम में एक बार फिर से बमबाजी के बाद SSB के जवानों को को बुलाया गया है. SSB के जवान वहां पर फ्लैग मार्च कर रहे हैं. इसके अलावा पुलिस भी मौके मौजूद और हालातों का जायजा ले रही है.

हिंसा की वजह से स्कूल और इंटरनेट सेवाएं बंद

सासाराम में बढ़ती हिंसा को देखते हुए स्कूल और कॉलेजों को चार अप्रैल तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा नालंदा के बिहार शरीफ में हालात खराब हैं, यहां भी अगले आदेश तक शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश हैं. वहीं शहर में चार में अप्रैल तक इंटरनेट को बंद रखा जाएगा. प्रदेश में बिगड़े हालातों को देखते हुए बिहार डीजीपी आरएस भट्टी (Bihar DGP RS Bhatti) ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है. रविवार को वो नालंदा पहुंचे और अधिकारियों के साथ मीटिंग की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. यही नहीं उन्होंने कई जरूरी निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम, अगले तीन दिनों तक आंंधी, तूफान और बारिश के आसार, इस राज्यों में गिर सकते हैं ओले ?

हिंसा मामले में अभी तक कुल 109 गिरफ्तारी

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी (RS Bhatti) ने बताया कि “अभी पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था नियंत्रित है. हिंसा मामले में कुल 109 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा. हिंसा में एक शख्स की मौत हुई है, जिसमें गिरफ्तारी भी हुई है. इसके अलावा बमबाजी मामले में की भी जांच की जा रही है. इसके साथ ही जख्मी हुए लोगों की भी जांच की रही है. उन्होंने बताया जो लोग घायल हुए हैं वो बम के हमले से नहीं बल्कि बम बनाने के दौरान जख्मी हुए हैं. ये अपराध की श्रेणी में आता है और अभी उनका इलाज चल रहा है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

9 minutes ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

15 minutes ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

30 minutes ago