खेल

VIDEO: ‘बाहुबली’ Virat Kohli! वर्ल्ड कप की एनिवर्सरी पर किंग ने दिखाया 2011 का फ्लैशबैक

Virat Kohli IPL 2023: आईपीएल का मंच, बेंगलुरु का मैदान और क्रीज पर विराट कोहली. रविवार को फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में कप्तान फाफ-विराट की विस्फोटक पारियों ने क्रिकेट फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी. मुंबई के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे इन दोनों बल्लेबाजों ने इस कदर गेंदबाजों की धुनाई की मानो वो मुंबई इंडियंस से पुराना हिसाब चुकता कर रहे हों.

विराट कोहली ने 16.2 ओवर में छक्का जड़कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मुंबई इंडियंस पर धमाकेदार जीत दिलाई. कोहली ने 49 गेंदों पर 82 रन ठोके. विनिंग शॉट भी उनके बल्ले से ही निकला जिसे देखकर क्रिकेट फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई.

कोहली ने लगाया माही का 12 साल पुराना शॉट

2 अप्रेल 2023 को भारत को एमएस धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप जीते हुए पूरे 12 साल हो गए. भारतीय क्रिकेट इस दिन के जश्न में डूबा था, साथ ही आईपीएल का लुफ्त भी उठाया जा रहा था. इस बीच बेंगलुरु के मैदान में विराट कोहली ने 12 साल पहले का एक ऐसा नजारा दिखाया जो फैंस कभी नहीं भूल सकते. दरअसल, एमएस धोनी ने छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बनाया था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: इलेक्ट्रीशियन का बेटा बना मुंबई की शान, रोहित-सूर्या हुए फेल, 20 साल के Tilak Varma ने लूटी महफिल

कोहली ने अपने ही अंदाज में वर्ल्ड कप एनिवर्सरी सेलिब्रेट की. उन्होंने ठीक उसी अंदाज में विनिंग शॉट खेला जिस अंदाज में माही ने 12 साल पहले छक्का जड़ भारत को चैंपियन बनाया था. बता दें, 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था. एमएस धोनी के बल्ले से विनिंग सिक्स निकला था.

अपने घर में 8 विकेट से जीती RCB

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. कप्तान रोहित शर्मा, ईशान और सुर्या सब फेल रहे. केवल युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और टीम को 171 रन तक पहुंचाया. इस दौरान तिलक ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत खतरनाक रही. विराट कोहली और फाफ की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार पारी खेलते हुए टीम की जीत आसान कर दी.

डु प्लेसिस-कोहली ने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े. कोहली (नाबाद 82 रन) और फाफ डु प्लेसिस (73 रन) ने मुंबई इंडियंस के दिए टारेगट को बौना साबित कर दिया. इस पार्टनरशिप की बदौलत आरसीबी ने 172 के लक्ष्य को 16.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago